WhatsApp में जल्द आ सकता है चैट बैकअप को पासवर्ड से प्रोटेक्ट करने का फीचर

WhatsApp के इस बीटा अपडेट को 'पासवर्ड प्रोटेक्ट बैकअप्स' नाम का विकल्प मिला है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 3 मार्च 2020 18:44 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी
  • व्हाट्सऐप एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए बीटा वर्ज़न में यह फीचर आने की जानकारी
  • ‘Password protect backups' फीचर अल्फा स्टेज में है

WhatsApp प्रोटेक्ट बैकअप्स का पासवर्ड भूल जाने पर हो सकती है दिक्कत

 WhatsApp को बेहद ही सुरक्षित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म माना जाता है। वजह है एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन सिस्टम। लेकिन, अब Facebook के इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने अपनी सुरक्षा को और अधिक बढ़ाने का निर्णय लिया है। भविष्य में व्हाट्सऐप यूज़र्स चैट बैकअप को पासवर्ड के साथ सुरक्षित रख पाएगे। व्हाट्सऐप के इस लेटेस्ट बीटा अपडेट में 'पासवर्ड प्रोटेक्ट बैकअप्स' नाम का विकल्प मिल रहा है, जो यूज़र्स के चैट बैकअप को एक और स्तर पर सुरक्षा प्रदान करेगा। हालांकि, यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है। तकनीकी भाषा में कहें तो अल्फा स्टेज में। हो सकता है कि यह लेटेस्ट बीटा बिल्ड अपडेट इंस्टॉल करने वाले यूज़र्स के लिए उम्मीद के अनुसार काम न करे।

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, लेटेस्ट बीटा WhatsApp (v2.20.66) में नया विकल्प पेश किया गया है जिसका नाम है 'पासवर्ड प्रोटेक्ट बैकअप्स', यह डिफॉल्ट में डिसेबल है। सामने आए स्क्रीनशॉट में इस नए सिक्योरिटी फीचर से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इतना ज़रूरत प्रतीत होता है कि यूज़र्स दूसरे डिवाइस में व्हाट्सऐप इंस्टॉल करते वक्त बैकअप हिस्ट्री का पासवर्ड यदि भूल गए तो वह अपना चैट बैकअप रीस्टोर नहीं कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सऐप एंड्रॉयड यूजर्स अपनी चैट हिस्ट्री को गूगल ड्राइव में स्टोर कर सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार,  ‘Password protect backups' फीचर अल्फा स्टेज में है, जो शायद उम्मीद के अनुसार काम न करे। हम भी व्हाट्सऐप का यह लेटेस्ट बीटा अपडेट नंबर v2.20.67 प्ले स्टोर से डाउनलोड करने में सफल हुए। लेकिन हमारा सामना इस सिक्योरिटी फीचर से नहीं हुआ।

इससे पहले WhatsApp Android Beta को एक नया अपडेट मिला था। जो डार्क थीम के लिए अतिरिक्त 'सॉलिड रंग' के विकल्प लाता है। इन सॉलिड रंग के बैकग्राउंड को यूज़र्स अपने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के लाइट बैकग्राउंड को बदलने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement



Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Messenger
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  2. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  3. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  5. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  8. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  9. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.