डेस्क बुकिंग से लेकर कॉफी ऑर्डर तक, WeWork India का नया ऐप सब करेगा एक टैप में!

WeWork India के मुताबिक, यह ऐप आज की “फास्ट, फ्लेक्सिबल और पर्सनलाइज्ड” वर्कस्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2025 14:24 IST
ख़ास बातें
  • इसमें डिजिटल कीकार्ड्स, ऑन-डिमांड बुकिंग और स्मार्ट रिमाइंडर्स शामिल है
  • Private Office मेंबर्स अपने ऑफिस एक्सेस को अनलॉक कर सकते हैं
  • All Access मेंबर्स देशभर में किसी भी लोकेशन पर डेस्क बुक कर सकते हैं

नए WeWork India ऐप में मोबाइल-फर्स्ट एक्सपीरियंस और एक पावरफुल इंटरफेस दिया गया है

Photo Credit: WeWork

WeWork India ने अपने वर्कस्पेस एक्सपीरियंस को अगले स्तर पर ले जाने के लिए नया मोबाइल ऐप पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह नया ऐप प्रोफेशनल्स और बिजनेस यूजर्स के लिए एक यूनिफाइड और इंट्यूटिव प्लेटफॉर्म लेकर आता है, जहां यूजर्स आसानी से वर्कस्पेस खोज सकते हैं, बुक कर सकते हैं, एक्सेस पा सकते हैं और WeWork की कम्युनिटी से जुड़ सकते हैं। यह ऐप सिर्फ मेंबर्स ही नहीं बल्कि नॉन-मेंबर्स को भी वर्कस्पेस सॉल्यूशंस तक आसान पहुंच देता है।

WeWork India के मुताबिक, यह ऐप आज की “फास्ट, फ्लेक्सिबल और पर्सनलाइज्ड” वर्कस्टाइल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें डिजिटल कीकार्ड्स, ऑन-डिमांड बुकिंग, स्मार्ट रिमाइंडर्स और एआई-पावर्ड सपोर्ट जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यह यूजर्स के लिए एक ट्रांसफॉर्मेशनल वर्कस्पेस साथी बन सकता है। कंपनी ने बताया कि Private Office मेंबर्स अपने ऑफिस एक्सेस को अनलॉक कर सकते हैं, बुकिंग्स मैनेज कर सकते हैं, जबकि All Access मेंबर्स देशभर में किसी भी लोकेशन पर डेस्क बुक कर सकते हैं। वहीं On-Demand यूजर्स यानी नॉन-मेंबर्स बिना किसी सब्सक्रिप्शन के डे पास या मीटिंग रूम बुक कर सकते हैं।

नए WeWork India ऐप में मोबाइल-फर्स्ट एक्सपीरियंस और एक पावरफुल इंटरफेस दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें One-step login और Digital keycard फीचर्स हैं, जिनसे पासवर्ड याद रखने का झंझट खत्म हो जाता है। Quick Book फीचर के जरिए यूजर्स तुरंत डेस्क या मीटिंग रूम रिजर्व कर सकते हैं। इसके अलावा ऐप से ही F&B ऑर्डर, गेस्ट इनवाइट, ईवेंट RSVP और सिक्योर प्रिंटिंग जैसे काम भी किए जा सकते हैं। ऐप में AI Chatbot सपोर्ट, स्मार्ट रिमाइंडर्स, मल्टी-अकाउंट स्विचिंग और इंटिग्रेटेड पेमेंट्स जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

WeWork India का दावा है कि ऐप का कोडबेस मॉड्यूलर, रीउसएबल और स्केलेबल आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने SpaceDesign नाम का एक ओपन-सोर्स UI लेयर भी पेश किया है। यह Flutter प्रोजेक्ट्स के लिए स्केलेबल और विजुअली कंसिस्टेंट ऐप्स बनाने का आसान तरीका देने का दावा करता। इसमें प्री-बिल्ट विजेट्स, डार्क मोड, एक्सेसिबिलिटी सपोर्ट और डिजाइन टोकन्स जैसे एलिमेंट शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इससे डेवलपर्स तेजी से ऐप बना पाएंगे और कोड रिपिटेशन कम होगा।

फिलहाल WeWork India देश के 8 शहरों में ऑपरेशनल है और 1 लाख से ज्यादा डेस्क्स ऑफर करती है। कंपनी का कहना है कि उसका नया ऐप सोलोप्रेन्योर्स से लेकर फॉर्च्यून 500 कंपनियों तक सभी के लिए वर्कस्पेस एक्सपीरियंस को “स्मार्टर, फास्टर और ज्यादा कनेक्टेड” बनाएगा। इसे Google Play Store और Apple App Store के जरिए डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WeWork, WeWork App, WeWork India App
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  2. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  4. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  6. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  7. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  8. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  9. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  10. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.