WeWork के पूर्व CEO एडम न्यूमैन लॉन्च करेंगे क्रिप्टो स्टोर करने वाला डिजिटल वॉलेट

कंपनी का रियल एस्टेट मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर भी वॉलेट पर काम करेगा, हालांकि इसके बाकी फीचर्स का खुलासा होना बाकी है।

WeWork के पूर्व CEO एडम न्यूमैन लॉन्च करेंगे क्रिप्टो स्टोर करने वाला डिजिटल वॉलेट

वॉलेट का इस्‍तेमाल बाहरी लेनदेन के लिए किया जा सकता है और एक रिवॉर्ड प्रोग्राम कार्यक्रम में क्रिप्टो शामिल हो सकता है।

ख़ास बातें
  • इसके बाकी फीचर्स का खुलासा होना बाकी है
  • यह क्रिप्टो असेट्स के साथ ही अमेरिकी डॉलर को होल्‍ड कर सकता है
  • वॉलेट का इस्‍तेमाल बाहरी लेनदेन के लिए किया जा सकता है
विज्ञापन
WeWork के पूर्व सीईओ एडम न्यूमैन (Adam Neumann) द्वारा स्थापित रियल एस्टेट कंपनी फ्लो (Flow) ने एक डिजिटल वॉलेट लॉन्च करने की योजना बनाई है, जो क्रिप्टोकरेंसी को स्टोर कर सकती है। फ्लो ने हाल ही में आंद्रेसेन होरोविट्ज (Andreessen Horowitz) उर्फ a16z से 350 मिलियन डॉलर (लगभग 2,793 करोड़ रुपये) का निवेश स्‍कोर किया है। कंपनी एक डिजिटल वॉलेट लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो क्रिप्टो असेट्स के साथ ही अमेरिकी डॉलर समेत अन्‍य करेंसीज को होल्‍ड कर सकता है। कंपनी का रियल एस्टेट मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर भी वॉलेट पर काम करेगा, हालांकि इसके बाकी फीचर्स का खुलासा होना बाकी है।

फ्लो के प्रवक्ता डेविडसन गोल्डिन ने फोर्ब्स को बताया कि प्‍लैंड डिजिटल वॉलेट जो अमेरिकी डॉलर जैसी फिएट करेंसीज को भी स्टोर करेगा, उसका इस्‍तेमाल रियल एस्टेट स्टार्टअप द्वारा मैनेज अपार्टमेंट के किराए का भुगतान करने के लिए नहीं किया जा सकता है। वॉलेट का इस्‍तेमाल बाहरी लेनदेन के लिए किया जा सकता है और एक रिवॉर्ड प्रोग्राम कार्यक्रम में क्रिप्टो शामिल हो सकता है।

न्यूमैन ने अपने रियल एस्टेट मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर वेंचर के लिए 350 मिलियन डॉलर (लगभग 2,793 करोड़ रुपये) का निवेश हासिल किया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने सोमवार को पहली बार इसकी सूचना दी, लेकिन डील की कुछ ही डिटेल्‍स सामने आई हैं। साल 2019 में निवेशकों के दबाव के बाद न्यूमैन ने WeWork को छोड़ दिया था। वह इसके को-फाउंडर थे। कंपनी की स्‍थापना साल 2008 में हुई थी। 

WeWork छोड़ने के बाद न्यूमैन ने कई सेकंडरी मार्केट्स में संपत्ति खरीदी थी। वह प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर कंपनी में भी निवेश करते थे। इसके बाद न्‍यूमैन ने फ्लोकार्बन की स्थापना की, जिसका मकसद कार्बन क्रेडिट को सपोर्ट करने वाली क्रिप्टोकरेंसी को इशू करना है। हालांकि क्रिप्टो मार्केट में मंदी ने उस महत्वाकांक्षा को कम कर दिया है। बताया जाता है कि कंपनी टोकन लॉन्‍च करने के लिए मार्केट्स के स्‍टेबल होने का इंतजार करेगी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Cryptocurrency, WeWork CEO, Adam Neumann, Digital Wallet, crypto
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »