अब नहीं छूटेगी ट्रेन! वेस्टर्न रेलवे ने लॉन्च किया Yatri App, बताएगा ट्रेन लाइव लोकेशन और बहुत कुछ!

इस ऐप में पैसेंजरों को रेलवे और मेडिकल के आपातकालीन कॉन्टेक्ट नम्बर भी उपलब्ध करवाए गए हैं

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2023 10:29 IST
ख़ास बातें
  • 'यात्री ऐप' (Yatri App) पश्चिम रेलवे की ओर से लॉन्च किया गया है
  • ऐप के लॉन्च से मुंबई में रहने वाले लाखों लोगों को फायदा होने की कही बात
  • अनाउंसमेंट, लेटेस्ट टाइम टेबल, मुख्य रेलवे स्टेशनों के मैप भी दिखाएगा ऐप

रेलवे द्वारा मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है जिसकी मदद से पैसेंजर अब ट्रेन का लाइव स्टेटस चेक कर पाएंगे।

पश्चिमी रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को बढ़ाने के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है जिसकी मदद से पैसेंजर अब ट्रेन का लाइव स्टेटस चेक कर पाएंगे। इसके अलावा भी इस ऐप में कई और सुविधाओं का जिक्र किया गया है। यात्रियों के लिए यह ऐप 5 अप्रैल से लाइव कर दिया गया है और पैसेंजर इसकी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसे 'यात्री ऐप' (Yatri App) के नाम से लॉन्च किया गया है। ऐप के लॉन्च से मुंबई में रहने वाले लाखों लोगों को फायदा होने की बात कही गई है। 

'यात्री ऐप' (Yatri App) पश्चिम रेलवे की ओर से लॉन्च किया गया ऐसा ऐप है जिसपर ट्रेन पैसेंजर अब ट्रेन का लाइव स्टेटस देखने के साथ ही अनाउंसमेंट, लेटेस्ट टाइम टेबल, मुख्य रेलवे स्टेशनों के मैप आदि भी देख सकते हैं। ऐप को Google Play Store के साथ ही Apple Store से भी डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा ऐप रेलवे वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है। 

ऐप के माध्यम से यात्री साउथ मुंबई के चर्चगेट स्टेशन और साथ लगते पालघर जिले के दाहानु स्टेशनों के बीच ट्रेन की लाइव लोकेशन देख पाएंगे। साथ ही ऐप में पैसेंजरों को इन स्टेशनों के आसपास टूरिस्ट आकर्षण, मुंबई मेट्रो, मुंबई बस सर्विस आदि की जानकारी भी मिलेगी। इस ऐप को सीडीपी इंडिया प्राइवेट लिमिटिड की मदद से रेलवे ने डेवलप किया है। रेलवे मंडल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे लेकर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें ऐप लॉन्च का जिक्र किया गया है। 

प्रेस रिलीज में दी गई जानकारी के मुताबिक, ऐप के बारे में कहा गया है कि इसके लिए वेस्टर्न रेलवे ने अपने सभी ईएमयू में GPS लगाया है। इसी की मदद से ट्रेन का रियल टाइम लोकेशन यात्रियों को पता लग पाता है। एक खास बात ये भी है कि इस ऐप को दिव्यांग यात्रियों को भी ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यहां पर वॉयस कमांड का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। जिससे कि Google Assistant के जरिए यात्री आसानी से बोलकर भी ट्रेन का लाइव स्टेटस पूछ सकते हैं। 

बताई गई सभी फीचर्स के अलावा इस ऐप में पैसेंजरों को रेलवे और मेडिकल के आपातकालीन कॉन्टेक्ट नम्बर भी उपलब्ध करवाए गए हैं ताकि आपात स्थिति में यात्री इनका इस्तेमाल कर सकें। इससे पहले पिछले साल सेंट्रल रेलवे ने भी उपनगरों के लिए ट्रेन का लाइव स्टेटस चेक करने हेतु ऐसा ही एक ऐप लॉन्च किया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  2. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  3. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  5. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  6. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  7. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  8. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  9. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  10. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.