ये दो लोकप्रिय ऐप्स भारत में साल के अंत तक हो जाएंगे बंद

ByteDance यूज़र्स को यह जानकारी प्रदान करेगी कि वह ऐप से कैसे अपना प्राइवेट डेटा डाउनलोड करें या फिर हमेशा के लिए डिलीट करें।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 15 जून 2020 17:57 IST
ख़ास बातें
  • 31 अक्टूबर को बंद हो जाएगी Vigo Video और Vigo Lite ऐप
  • कंपनी ब्राज़ील में पहले ही इन दो सर्विस को कर चुकी है बंद
  • वीगो यूज़र्स को कंपनी ने दिया TikTok इस्तेमाल का सुझाव

TikTok की तरह ही हैं Vigo Video और Vigo Lite App

TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance ने घोषणा की है कि वह भारत में अपनी दो लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो एंटरटेनमेंट ऐप्स को अक्टूबर तक बंद करने वाली है, यह दो ऐप्स हैं Vigo Video और Vigo Lite। कंपनी ने ऑनलाइन नोट के जरिए यह जानकारी सार्वजनिक की और बताया कि यूज़र्स को इसकी जानकारी 'इन-ऐप नोटिफिकेशन' द्वारा दी जाएगी। साथ ही यूज़र्स को यह भी जानकारी प्रदान की जाएगी कि वह ऐप से कैसे अपना प्राइवेट डेटा डाउनलोड करें या फिर हमेशा के लिए डिलीट करें। बाइटडांस ने यह भी उल्लेख किया है कि वह अपने ऊर्जा व संसाधनों का उपयोग अन्य व्यवसाय पर करेंगे। बता दें, चीनी इंटरनेट कंपनी वीगो यूज़र्स की वीडियो को टिकटॉक पर एक्सपोर्ट करने का विकल्प दे रही है।

TikTok की तरह Vigo Video app यूज़र्स को बिना यूज़रनेम के दूसरे यूज़र्स की शॉर्ट वीडियो देखने की इज़ाजत देता है। हालांकि, ठीक टिकटॉक की तरह यहां पर भी वीडियो बनाने, अपलोड करने व लाइक करने के लिए यूज़र को अपने पर्सनल वीगो अकाउंट व मौजूदा फेसबुक/जीमेल अकाउंट पर साइन-इन करने की जरूरत पड़ती है। Vigo Lite भी यूज़र्स को वीगो वीडियो की तरह ही सर्विस पेश करता है, लेकिन जैसे कि नाम से ही समझ आता है कि यह वीगो वीडियो ऐप का कमज़ोर वर्ज़न है।
Advertisement

Google Play Store की लिस्टिंग के अनुसार वीगो वीडियो को साल 2017 से अब तक 10 करोड़ लोगों ने अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड किया है, जबकि वीगो लाइट को साल 2018 से 5 करोड़ से भी ज्यादा यूज़र्स द्वारा डाउनलोड किया गया है। TechCrunch की रिपोर्ट के अनुसार, मई महीने में वीगो वीडियो के एक्टिव यूज़र्स की संख्या 40 लाख के पास थी, वहीं इसी दौरान वीगो लाइट के एक्टिव यूज़र्स की संख्या 10 लाख के पार थी।

आपको बता दें, ByteDance के नोट में बताया गया है कि वीगो वीडियो को भारत में 31 अक्टूबर के बाद बंद कर दिया जाएगा। केवल भारत ही नहीं भारत से पहले कंपनी ने इस सर्विस को ब्राज़ील और मीडिल ईस्ट में भी बंद कर चुकी है। कंपनी के प्रतिनिधि ने Gadgets 360 से बात करते हुए वीगो वीडियो के साथ Vigo Lite के ऑपरेशन्स को भी भारत में बंद करने की पुष्टि की।
Advertisement

हालांकि, इन दोनों ही ऐप्स को यूं अचानक बंद करने के पीछे का कारण अभी साफ नहीं है। हालांकि, माना जा रहा है कि बाइटडांस अब भारत में केवल TikTok की ग्रोथ पर फोकस करना चाहती है, इस वजह से कंपनी ने बाकि शॉर्ट वीडियो ऐप्स को बंद करने का निर्णय लिया है। कंपनी वीगो यूज़र्स को अभी से ही 'ज्यादा एक्सपोज़र और बड़े यूज़र बेस' के लिए टिकटॉक का इस्तेमाल करने की सलाह दे रही है।
Advertisement

जैसे कि सभी जानते हैं कई विवादों के बाद भी टिकटॉक का यूज़र बेस भारत में काफी ज्यादा है। लेकिन भारत में बढ़ती चीनी विरोधी भावना के कारण इस ऐप की चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। वहीं, अब तो भारत में इस ऐप को टक्कर देने के लिए मित्रों ऐप भी आ चुकी है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vigo Video, Vigo Lite, ByteDance, TikTok, TikTok India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  5. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.