WhatsApp पोल फीचर में अब यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं बल्कि फोटो भी कर पाएंगे इस्तेमाल

WhatsApp ने पहली बार 2022 में पोल ​​फीचर पेश किया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जनवरी 2025 19:06 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने पहली बार 2022 में पोल ​​फीचर पेश किया था।
  • वॉट्सऐप बीटा अपडेट यूजर्स के लिए एक नई कैपेसिटी प्रदान कर रहा है।
  • यूजर्स चैनल के अंदर पोल ऑप्शन में फोटो लगा पाएंगे।

WhatsApp का नया फीचर आगामी अपडेट में जारी हो सकता है।

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp ने पहली बार 2022 में पोल ​​फीचर पेश किया था। तब से अब तक इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने यूजर्स के अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए इसे लगातार अपडेट किया है। अब वॉट्सऐप फीचर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo की नई रिपोर्ट में पता चला है कि एंड्रॉइड वर्जन 2.25.1.17 के लिए वॉट्सऐप बीटा अपडेट यूजर्स के लिए एक नई कैपेसिटी प्रदान कर रहा है। यूजर्स चैनल के अंदर पोल ऑप्शन में फोटो लगा पाएंगे, जिसका मतलब है कि यूजर्स सर्वे का जवाब देते हुए सिर्फ लिख ही नहीं पाएंगे बल्कि फोटो का उपयोग भी कर पाएंगे। आइए वॉट्सऐप के इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


चैनल के लिए WhatsApp फोटो पोल फीचर


Advertisement
रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर आगामी अपडेट में जारी होने की उम्मीद है और वर्तमान में बीटा का हिस्सा है। यह यूजर्स को पोल में फोटो का चयन करने और अटैच करने की सुविधा देता है। इसका मतलब है कि यूजर्स प्रत्येक पोल ऑप्शन के लिए एक खास फोटो उपयोग कर सकते हैं।

WABetaInfo का कहना है कि यह उन कंडीशन में खासतौर पर जरूरी हो सकता है जहां टेक्स्ट डिटेल पूरी नहीं हो सकता है। एक विजुअल कंटेक्स्ट ज्यादा फायदेमंद होगा। जैसे कि अगर को वॉट्सऐप चैनल आर्ट, डिजाइन या फूड पर बेस्ड है तो पोल ऑप्शन के तौर पर फोटो रखना बेहतर होगा। यहीं पर यह फीचर काम सबसे ज्यादा आता है।
Advertisement

हालांकि, इसमें अभी भी कुछ सीमाएं हैं। उदाहरण के लिए एक बार जब एक फोटो एक पोल ऑप्शन से जुड़ा होता है, तो अन्य पोल ऑप्शन में भी फोटो शामिल होनी चाहिए और टेक्स्ट नहीं हो सकता है। साथ ही अभी के लिए यह फीचर सिर्फ चैनल के लिए उपलब्ध होगा और इसे ग्रुप चैट और पर्सनल चैट तक आने में कुछ समय लग सकता है।


कब होगा यह फीचर सभी यूजर्स के लिए जारी


Advertisement
WABetaInfo के अनुसार, फिलहाल इस फीचर पर अभी भी काम चल रहा है और सिर्फ भविष्य के अपडेट में ही उपलब्ध होगा। इसकी कोई मौजूदा रिलीज टाइमलाइन नहीं है, इसलिए यूजर्स को इसके ऑफिशियल लॉन्च का इंतजार करना होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  11. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  12. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
#ताज़ा ख़बरें
  1. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  2. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  10. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.