बिना PIN डाले होगी पेमेंट! Google Pay, PhonePe और Paytm में ऐसे चालू करें UPI Lite

UPI Lite की मदद से छोटे UPI पेमेंट बिना बार-बार PIN डाले किए जा सकते हैं। जानें Google Pay, PhonePe और Paytm में UPI Lite Activate करने का आसान तरीका।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जून 2026 13:05 IST
ख़ास बातें
  • UPI Lite से छोटे पेमेंट होते हैं आसान
  • Google Pay, PhonePe और Paytm में उपलब्ध
  • हर ट्रांजैक्शन पर PIN डालने की जरूरत नहीं

UPI Lite से छोटे पेमेंट बिना बार-बार PIN डाले किए जा सकते हैं

Photo Credit: Paytm

अगर आप रोजाना छोटे-मोटे UPI पेमेंट करते हैं और हर बार UPI PIN डालना परेशान करता है, तो UPI Lite आपके काम आ सकता है। यह NPCI द्वारा शुरू किया गया फीचर है, जिसकी मदद से यूजर्स छोटे ट्रांजैक्शन बिना UPI PIN डाले कर सकते हैं। UPI Lite में पहले से एक निश्चित रकम ऐड करनी होती है और फिर उसी बैलेंस से पेमेंट किया जाता है। Google Pay, PhonePe, Paytm और कई बैंकिंग ऐप्स में यह फीचर उपलब्ध है। अगर आपने अभी तक UPI Lite चालू नहीं किया है, तो यहां हम आपको इसका पूरा प्रोसेस बता रहे हैं।

UPI Lite क्या है?

UPI Lite एक ऑन-डिवाइस वॉलेट की तरह काम करता है। इसमें यूजर अपने बैंक अकाउंट से कुछ पैसे ट्रांसफर कर सकता है और फिर छोटे UPI पेमेंट्स के लिए उसी बैलेंस का इस्तेमाल कर सकता है। इससे कम राशि वाले ट्रांजैक्शन के दौरान बार-बार PIN डालने की जरूरत नहीं पड़ती।

UPI Lite Activate कैसे करें?

UPI Lite एक्टिवेट करने का तरीका अलग-अलग ऐप्स में थोड़ा बदल सकता है, लेकिन सामान्य प्रोसेस लगभग एक जैसा रहता है।

सबसे पहले Google Pay, PhonePe, Paytm या अपने बैंक की UPI ऐप खोलें। इसके बाद प्रोफाइल सेक्शन या UPI Settings में जाएं। यहां आपको UPI Lite का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर टैप करने के बाद वह बैंक अकाउंट चुनें जिसे आप UPI Lite से लिंक करना चाहते हैं।

अगले स्टेप में आपको UPI Lite में रकम जोड़ने का ऑप्शन मिलेगा। अपनी जरूरत के हिसाब से अमाउंट दर्ज करें और UPI PIN डालकर प्रोसेस पूरा करें। पैसे ऐड होते ही UPI Lite एक्टिव हो जाएगा और आप छोटे ट्रांजैक्शन के लिए इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

UPI Lite के फायदे

UPI Lite का सबसे बड़ा फायदा यह है कि छोटे ट्रांजैक्शन के लिए हर बार PIN नहीं डालना पड़ता। इससे पेमेंट प्रोसेस पहले से तेज हो जाता है। इसके अलावा छोटे ट्रांजैक्शन सीधे बैंक स्टेटमेंट में बार-बार दिखाई नहीं देते, जिससे स्टेटमेंट ज्यादा साफ-सुथरा रहता है।

किन बातों का रखें ध्यान?

UPI Lite इस्तेमाल करने के लिए आपके बैंक और UPI ऐप में इस फीचर का सपोर्ट होना जरूरी है। साथ ही UPI Lite में केवल सीमित राशि ही रखी जा सकती है। अगर बैलेंस खत्म हो जाता है, तो आपको दोबारा रकम ऐड करनी होगी। किसी भी ट्रांजैक्शन से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल हो।

अगर आप रोजाना चाय, किराना, कैब या दूसरे छोटे भुगतान के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो UPI Lite आपके लिए काफी काम का फीचर साबित हो सकता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  3. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  4. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  5. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  6. भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  7. हर महीने ₹2500 पाने के लिए घर बैठे ऐसे करें आवेदन, Delhi Lakshmi Yojna पोर्टल शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  3. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
  4. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  5. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  6. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  7. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  8. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  9. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.