Uber ऑस्ट्रेलिया में टैक्सी ड्राइवरों को देगी 178 मिलियन डॉलर (Rs 14 अरब से ज्यादा) का मुआवजा, जानें क्यो

ऐप बेस्ड टैक्सी प्रोवाइडर कंपनी Uber ऑस्ट्रेलिया में टैक्सी ड्राइवरों को मुआवजे के तौर पर 178 मिलियन अमेरिकी डॉलर देगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मार्च 2024 15:44 IST
ख़ास बातें
  • Uber ऑस्ट्रेलिया में टैक्सी ड्राइवरों को 178 मिलियन USD मुआवजा देगी।
  • 8 हजार से ज्यादा टैक्सी ड्राइवरों और कार के मालिकों ने 2019 केस लड़ा।
  • कानूनी इतिहास में 5वां सबसे बड़ा क्लास एक्शन लीगल सैटलमेंट था।

Uber

Photo Credit: Unsplash/Viktor Avdeev

ऐप बेस्ड टैक्सी प्रोवाइडर कंपनी Uber ऑस्ट्रेलिया में टैक्सी ड्राइवरों को मुआवजे के तौर पर 178 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 14,75,99,73,600 रुपये) देगी। ड्राइवरों के वकीलों ने सोमवार को जानकारी दी है कि एक लंबी और कठिन कानूनी लड़ाई के बाद उन्होंने केस जीता। 8 हजार से ज्यादा टैक्सी ड्राइवरों और कार के मालिकों ने 2019 में कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए एक साथ मिलकर बताया कि 2012 में Uber के ऑस्ट्रेलिया में आने के बाद से उन्हें काफी नकसान हुआ।

मुख्य वकील माइकल डोनेली ने कहा कि 271.8 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का समझौता ऑस्ट्रेलिया के कानूनी इतिहास में 5वां सबसे बड़ा क्लास एक्शन लीगल सैटलमेंट था। लीगल फर्म मौरिस ब्लैकबर्न से डोनेली ने कहा कि "Uber ने इस दौरान हर वक्त, हर दिन, पूरे 5 साल तक पूरी ताकत से लड़ाई लड़ी, हमारे ग्रुप के सदस्यों को उनके नुकसान के लिए हर प्रकार की मदद या मुआवजे दिलाने की हर जगह पर कोशिश की।"

ग्लोबल स्तर पर टैक्सी दिगग्ज के खिलाफ हजारों ऑस्ट्रेलिया के लोग एक साथ मिलकर डटे रहे और इतने सालों तक हुए अपने नुकसान के लिए लड़ाई लड़ी। वकीलों ने आरोप लगाया कि Uber जब देश में आया था तो उसने कई प्रकार के चौंकाने वाले कार्य किए थे, जिसमें बिना लाइसेंस वाले ड्राइवरों के साथ बिना लाइसेंस वाली कारों का इस्तेमाल करना भी शामिल था।

टैक्सी ड्राइवर निक एंड्रियानकिस ने रिपोर्टरों से कहा कि जब Uber देश में आया तो उन्हें अपना 40 साल पुराना टैक्सी कारोबार बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि "मैंने काम के प्रति अपना जुनून खो दिया और मेरी आय भी खत्म हो गई, जिससे मेरे परिवार को भोजन मिलता था।"
Advertisement

Uber ने कहा कि कोर्ट में हस्ताक्षर किए जाने तक समझौते पर टिप्पणी करना अनुचित था। "एक दशक से भी पहले जब Uber आई थी तो राइडशेयरिंग नियम दुनिया में कहीं भी मौजूद नहीं थे, ऑस्ट्रेलिया की तो बात ही छोड़ों। "आज अलग बात है और Uber अब पूरे ऑस्ट्रेलिया में हर राज्य और क्षेत्र में है और सरकारें हमें देश के ट्रांसपोर्ट का एक अहम हिस्सा मानती हैं।"  अमेरिका की 157 बिलियन अमेरिकी डॉलर वाली कंपनी ने कहा कि उसने ऑस्ट्रेलिया की टैक्सी मुआवजा योजनाओं में अहम योगदान दिया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Uber, Australia, Taxi, Taxi Driver

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.