Twitter पर आ रहा TikTok जैसा फीचर, वीडियो में भेज सकेंगे रिएक्‍शन

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने 'कोट ट्वीट विद रिएक्शन' फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 7 जनवरी 2022 18:54 IST
ख़ास बातें
  • ट्विटर इसे ‘ट्वीट टेक’ कह रहा है
  • 'कोट ट्वीट विद रिएक्शन' फीचर की टेस्टिंग शुरू हो गई है
  • इससे पहले आया ‘फ्लीट्स’ फीचर इंस्टाग्राम स्टोरीज के जैसा था

यूजर एम्बेड किए गए ट्वीट के साथ फोटो या वीडियो जोड़ सकेंगे।

ट्विटर (Twitter) यूजर्स को आने वाले वक्‍त में एक रोचक ‘टिकटॉक' फीचर मिल सकता है। इसके तहत लोग किसी ट्वीट पर फोटो और वीडियो के साथ रिएक्‍ट कर सकेंगे। इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने 'कोट ट्वीट विद रिएक्शन' फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। यह यूजर्स को ट्वीट के साथ वीडियो रिएक्शन पोस्ट करने की सुविधा देता है। यूजर्स रीट्वीट मेनू से 'कोट ट्वीट विद रिएक्‍शन' आइकन पर टैप कर सकते हैं। उसके बाद यूजर्स किसी भी ट्वीट पर फोटो और वीडियो के साथ रिएक्‍शन दे सकेंगे। इसमें मूल ट्वीट एम्‍बेड होगा। ट्विटर इसे ‘ट्वीट टेक' कह रहा है। यह फंक्‍शन टिकटॉक से मिलता है, जिसमें वीडियो रिप्‍लाई किए जा सकते हैं। ट्विटर ने कन्‍फर्म किया है कि नए फीचर को iOS पर टेस्‍ट किया जा रहा है।

ट्विटर सपोर्ट टीम ने 7 जनवरी को नए फीचर की टेस्टिंग के बारे में जानकारी दी। जैसा कि बताया जा चुका है, यूजर्स किसी ट्वीट पर कस्‍टमाइज वीडियो रिएक्‍शन दे सकेंगे। जब भी कोई यूजर 'कोट ट्वीट विद रिएक्‍शन' ऑप्‍शन पर क्लिक करेगा तो यह उन्हें एक स्क्रीन पर ले जाएगा। यहां यूजर एम्बेड किए गए ट्वीट के साथ फोटो या वीडियो जोड़ सकते हैं। ट्विटर के एक अधिकारी ने इस फीचर को समझाने के लिए एक रिएक्‍शन कोट ट्वीट किया है। 
Advertisement

लगभग पांच महीने पहले ऐसे ही एक फीचर ‘फ्लीट्स' को बंद करने की घोषणा के बाद 'कोट ट्वीट विद रिएक्शन' फीचर आ रहा है। 

‘फ्लीट्स' फीचर इंस्टाग्राम स्टोरीज के जैसा था। इसमें यूजर्स अपनी गैलरी से स्क्रीनशॉट, फोटो या वीडियो लेकर ट्वीट शेयर कर सकते थे। इंस्टाग्राम स्टोरीज की तरह इस फीचर में भी 24 घंटों के बाद ट्वीट गायब हो जाते थे। लॉन्चिंग के 8 महीने बाद पिछले साल अगस्त में फ्लीट को बंद कर दिया गया था। कंपनी ने कहा था कि उसने इस फीचर से लोगों की संख्‍या बढ़ने की उम्‍मीद की थी, जो नहीं बढ़ी। 
Advertisement

इसके बाद से ही माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट- टिकटॉक, क्लबहाउस और मेटा के स्वामित्व वाले फेसबुक-इंस्‍टाग्राम को टक्कर देने के लिए कई नए फीचर्स ला रही है। हाल ही में ट्विटर ने चुनिंदा देशों में टिकटॉक जैसा एक्सप्लोर टैब शुरू किया है। इसकी मदद से यूजर ट्विटर पर टॉप ट्रेंडिंग कंटेंट को जल्‍दी देख सकते हैं। वीडियो, इमेज और टेक्‍स्‍ट आधिारित ट्वीट को वर्टिकल देखने के लिए यूजर स्‍वाइप भी कर सकते हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  3. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  4. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  5. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  6. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  7. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  8. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  9. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  10. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.