Twitter पर ब्लू टिक वालों के लिए बुरी खबर : हर महीने देने होंगे 719 रुपये, भारत में पेड वेरिफिकेशन सर्विस शुरू

भारत में कुछ यूजर्स ने आज ट्वीट किया कि उन्हें एक प्रॉम्प्ट मिला है, जिसमें उन्होंने ट्विटर ब्लू की मेंबरेशिप लेने के लिए कहा गया है। हालांकि यह अपडेट फिलहाल सिर्फ iPhoneपर ही उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 नवंबर 2022 11:08 IST
ख़ास बातें
  • Twitter ने भारत में अपनी 'ब्लू' सर्विस की शुरुआत कर दी है।
  • Twitter Blue लेने वाले यूजर्स को बिना वेरिफिकेशन लाभ मिलेगा।
  • Twitter Blue सर्विस को लेकर यूजर्स को प्रॉम्प्ट मिलने शुरू हो गए हैं।
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter को एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा खरीदने के बाद काफी बदलाव किए गए हैं। अब रिपोर्ट्स से पता चल रहा है कि,Twitter ने भारत में अपनी 'ब्लू' सर्विस की शुरुआत कर दी है, जिसमें वेरिफिकेशन टैग शामिल है। इस सर्विस की यूएस में कीमत 8 डॉलर है। भारत में यह सर्विस और भी ज्यादा महंगी होने की उम्मीद है। भारत में इसके लिए यूजर्स को लगभग 719 रुपये प्रति माह चुकाने होंगे।

भारत में कुछ यूजर्स ने आज ट्वीट किया कि उन्हें एक प्रॉम्प्ट मिला है, जिसमें उन्होंने ट्विटर ब्लू की मेंबरेशिप लेने के लिए कहा गया है। हालांकि यह अपडेट फिलहाल सिर्फ iPhoneपर ही उपलब्ध है। आने वाले दिनों में यह सर्विस सभी के लिए उपलब्ध होने की संभावना है। हालांकि हमे अभी तक Twitter Blue की कीमत और मेंबरशिप प्रोसेस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
Advertisement

ट्विटर ब्लू (Twitter Blue) की मेंबरशिप लेने वाले यूजर्स को बिना किसी वेरिफिकेशन के ब्लू टिक मिलेगा। माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म मालिक एलन मस्क ने भी कहा है कि ग्राहकों को ट्विटर पर प्राथमिकता मिलेगी। वेरिफाइड बैज के लिए मंथली चार्ज शुरू करने की ट्विटर की स्ट्रेटजी ने ग्लोबल लेवल पर यूजर्स को हैरान कर दिया है।

आपको बता दें कि Twitter का अधिग्रहण करने के कुछ ही दिनों बाद एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी के 4 बड़े अधिकारियों को निकाल दिया, जिनमें सीईओ पराग अग्रवाल और लीगल एग्जीक्यूटिव विजया गड्डे शामिल थे। फिर उसके बाद Twitter ने भारत में अपने 200 से ज्यादा कर्मचारियों को दुनिया भर में बड़े स्तर की छंटनी के तौर पर निकाल दिया गया। यह बाद किसी से भी छिपी नहीं है कि टेस्‍ला (Tesla) और स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क कड़े फैसले लेते हैं। अब उनका यह पेड सब्सक्रिप्शन वाला  फैसला कितना सही और कारगर साबित होता है यह आने वाले समय में ही पता चलेगा, क्योंकि पेड सर्विस पर उनका कहना है कि इससे बिजनेस को फायदा होगा और यूजर्स को ज्यादा सर्विस और बेहतर सुविधा मिलेगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.