ट्विटर इंडिया के प्रमुख ऋषि जेटली का इस्तीफा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 नवंबर 2016 14:28 IST
ख़ास बातें
  • जेटली ने 2012 में इंडियन मार्केटिंग डायरेक्टर बने
  • उन्होंने कंपनी छोड़ने के कारणों का जिक्र नहीं किया
  • ट्विटर पर ट्वीट कर उन्होंने कंपनी छोड़ने का ऐलान किया
ट्विटर ने हाल ही में उतार-चढ़ाव का दौर देखा है। और अब ट्विटर इंडिया के प्रमुख ऋषि जेटली ने कई सारे ट्वीट कर ऐलान किया है कि वे ट्विटर से इस्तीफा देने वाले हैं। जेटली नवंबर 2012 में कंपनी के भारतीय मार्केट डायरेक्ट के तौर पर कंपनी से जुड़े थे। इसके बाद 2014 में भारत और दक्षिणपूर्वी एशिया में विस्तार के साथ ही वे पिछले एक साल से एशिया पैसिफिक एंड मिडिल ईस्ट नॉर्थ अफ्रीका के वाइस प्रेसिडेंट की तरह काम कर रहे थे। जेटली ने इससे पले 2007-2009 के दौरान गूगल के पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के प्रमुख भी रह चुके हैं। अब वह गूगल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर की जगह पर शैलेश राव के साथ काम करेंगे। राव ने फरवरी 2012 में ट्विटर के इंटरनेशनल ऑपरेशन के वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर कंपनी ज्वॉइन की थी। उन्होंने इसी साल जुलाई में अपनी नई योजना की जानकारी देते हुए ट्विटर से इस्तीफा दिया था।

अब, जेटली ने भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए नए अवसरों की तरफ कदम बढ़ाने का ऐलान किया है। अपने ट्वीट में जेटली ने कहा, ''मेरा मिशन अभी भी पुराना है। मीडिया से यूज़र को कनेक्ट करना, जिन चीजों की यूज़र परवाह करते हैं उनकी आवाज़ लोगों तक पहुंचाना। मैं खुद अमेरिका, भारत और दूसरे उभरते हुए बाजारों में अपने मिशन के तहत लोगों के बीच संवाद स्थापित करने में मदद करना चाहता हूं।''

कंपनी के रेवेन्यू में गिरावट के चलते कई ट्विटर ने अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती की है। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में अपने वाइन वीडियो ऐप को भी बंद कर दिया।

ट्विटर ने हाल ही में अपने इंटरफेस में कई बदलाव किए हैं। उदाहरण के लिए अब ट्विटर पर रिप्लाई करते समय यूज़रनेम शामिल नहीं होगा जिससे ट्वीट की अक्षर सीमा बढ़ जाएगी। .
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.