• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • COVID 19 से जुड़े सवालों के जवाब के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ट्विटर से साझेदारी

COVID-19 से जुड़े सवालों के जवाब के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ट्विटर से साझेदारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का कहना है कि विशेषज्ञ #COVID-19 से संबंधित आधिकारिक सार्वजनिक स्वास्थ्य जानकारी को इस ट्विटर हैंडल के जरिए यूज़र्स के साथ सीधा साझा करेंगे।

COVID-19 से जुड़े सवालों के जवाब के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ट्विटर से साझेदारी

@CovidIndiaSeva हैंडल को COVID-19 से जुड़ी जानकारी के लिए बनाया गया है

ख़ास बातें
  • @CovidIndiaSeva नाम के ट्विटर हैंडल पर यूज़र्स पूछ सकते हैं सवाल
  • आधिकारिक अथॉरिटी देंगी यूज़र्स के कोविड से जुड़े सवालों के जवाब
  • स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच के लिए भी इस ट्विटर हैंडल पर कर सकते हैं संपर्क
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्विटर के साथ मिलकर COVID-19 से संबंधित भारतीय ट्विटर यूज़र्स के सवालों का जवाब देने के लिए एक समर्पित अकाउंट शुरू किया है। नया ट्विटर अकाउंट COVID India Seva हैंडल से शुरू किया गया है, जो ट्विटर के 'ट्विटर सेवा प्लेटफॉर्म' पर काम करता है। बता दें कि यह प्लेटफॉर्म एक लाइव क्वेरी निवारण सेवा का उपयोग करता है, जिसमें लोग सीधा @CovidIndiaSeva पर ट्वीट करके अपने प्रश्नों का उत्तर ले सकते हैं। इस अकाउंट के डिस्क्रिप्शन पर "Official @MoHFW_INDIA Handle For COVID​​-19 Response" लिखा है। ट्विटर ने कहा है कि यह सेवा चल रही COVID-19 महामारी के दौरान सरकार को जनता के साथ प्रभावी ढंग से बातचीत करने में सक्षम बनाएगी।

भारत में लोग @CovidIndiaSeva हैंडल को COVID-19 लक्षण होने पर उठाए जाने वाले कदमों के बारे में मार्गदर्शन लेने के लिए ट्वीट कर सकते हैं। इसके अलावा इसके जरिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, सरकार द्वारा लागू किए गए उपायों, कई अन्य विषयों के बारे में अधिक जानकारी भी ली जा सकती है। ट्विटर के अनुसार, लोगों को केवल व्यापक सवालों के जवाब मिलेंगे, जिसका अर्थ है कि व्यक्तिगत प्रश्नों को नई सेवा के जरिए से निपटाया नहीं जाएगा।

लॉन्च के बारे में ट्वीट करते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने लिखा, (अनुवादित) “विशेषज्ञ #COVID-19 से संबंधित आधिकारिक सार्वजनिक स्वास्थ्य जानकारी को साझा करेंगे, यह हैंडल भारतीय नागरिकों के साथ संचार के लिए एक सीधा माध्यम बनाने में मदद करेगा। अपCampaignने प्रश्नों को पोस्ट करें!”

@CovidIndiaSeva ट्विटर यूज़र्स के सवालों का जवाब दे रहा है। NDTV के पत्रकार अखिलेश शर्मा ने पूछा, “हर किसी के दिमाग में सबसे गंभीर सवाल यह है कि क्या हम पर्याप्त परीक्षण कर रहे हैं? COVID से प्रभावित क्षेत्रों के लिए रेपिड एंटीबॉडी पर आधारित ब्लड टेस्ट के बारे में क्या?"

सवाल का जवाब देते हुए, @CovidIndiaSeva ने जवाब दिया, (अनुवादित) “वर्तमान में, 204 सरकारी प्रयोगशालाएं और 86 NABL द्वारा मान्यता प्राप्त निजी प्रयोगशाला चेन परीक्षण में शामिल हैं। कलेक्शन सेंटर्स की संख्या को भी भारत भर में 16,000 केंद्रों तक बढ़ाया गया है। हमने पहले ही 4,05,320 लोगों का टेस्ट कर लिया है।”

COVID-19 प्रतिक्रिया प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए ट्विटर इंडिया देश की विभिन्न राज्य सरकारों के साथ भी काम कर रहा है। “इसने कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड और उत्तर प्रदेश सरकार को समर्पित COVID-Response अकाउंट की स्थापना के लिए सपोर्ट दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  2. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  3. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  6. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  7. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  8. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  9. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »