'Tinder Matchmaker': अब दोस्त और परिवार करेंगे आपकी अगली डेट ढूंढ़ने में मदद, जानें कैसे करते हैं इसे यूज?

इस फीचर को यूज करने के लिए टिंडर मैच के दोस्तों या परिवार के सदस्य के पास टिंडर प्रोफाइल होना जरूरी नहीं है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2023 11:58 IST
ख़ास बातें
  • Tinder ने शुरू किया नया Matchmaker फीचर
  • दोस्त या परिवार के सदस्य करेंगे यूजर को परफेक्ट मैच ढूंढ़ने में मदद
  • मैचमेकर सेशन सीधे प्रोफाइल कार्ड या ऐप सेटिंग्स के अंदर से शुूरू करें
टिंडर ने टिंडर मैचमेकर (Tinder Matchmaker) लॉन्च किया है, जो लोगों के दोस्तों और परिवारों को उनके लिए मैच खोजने या रिकमेंड करने का मौका देता है। टिंडर का कहना है कि सर्वे में शामिल 75% से अधिक सिंगल लोगों का कहना है कि वे महीने में कई बार दोस्तों के साथ अपने डेटिंग लाइफ पर चर्चा करते हैं। इस फीचर की वजह से वे अब अपने इन साथियों से अपना डेटिंग पार्टनर ढूंढ़ने में सहयोग ले सकते हैं।

Tinder ने Tinder Matchmaker फीचर को शुरू किया है, जिसके बाद अब, लोग अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों से अपना मैच चुनने में मदद ले सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इस फीचर को यूज करने के लिए टिंडर मैच के दोस्तों या परिवार के सदस्य के पास टिंडर प्रोफाइल होना जरूरी नहीं है। फीचर के रिलीज होने पर कंपनी ने कहा कि “यह सुविधा अनिवार्य रूप से टिंडर में 'फ्रेंड टेस्ट' को एकीकृत करके आधुनिक डेटिंग को एक टीम गेम बनाती है। यूजर अब संभावित मैच को देखने और सुझाव देने के लिए दूसरों को आमंत्रित कर सकते हैं, चाहे उनके पास टिंडर प्रोफाइल हो या नहीं।
Advertisement

इसके अलावा, बयान में कहा गया है, "यह टिंडर यूजर को यह देखने की अतिरिक्त जानकारी देता है कि संभावित मैच पर विचार करते समय उनके दोस्त किसे पसंद करते हैं, लेकिन वास्तविक जीवन की तरह, यूजर अंततः यह तय करता है कि वे किसे लाइक भेजना चाहता है।"

टिंडर मैचमेकर सेशन सीधे प्रोफाइल कार्ड से या ऐप सेटिंग्स के अंदर शुरू किया जा सकता है। यूजर 24 घंटे की अवधि में अधिकतम 15 दोस्तों के साथ अपना लिंक शेयर कर सकते हैं।
Advertisement

इसके बाद, मैचमेकर या तो टिंडर में लॉग इन कर सकता है या गेस्ट के रूप में जारी रख सकता है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि जिनके पास अकाउंट नहीं है, उन्हें आयु का वैरिफिकेशन पूरा करना होगा।
Advertisement

सेशन खत्म होने से पहले मैचमेकर्स के पास 24 घंटे का समय होता है। इसमें वे टिंडर यूजर की प्रोफाइल देख सकते हैं और उनके बारे में अधिक पता लगा सकते हैं। हांलाकि, ध्यान रहें कि मैचमेकर यूजर से चैट नहीं कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tinder App, Tinder, Tinder Matchmaker
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.