TikTok ऐप भारत में पूरी तरह से बंद

TikTok India के प्रमुख निखिल गांधी ने भी पुष्टि की है कि फिलहाल बैन ऑर्डर को लागू करने की प्रक्रिया चल रही है।

TikTok ऐप भारत में पूरी तरह से बंद

TikTok सहित कुल 59 चीनी ऐप्स को बैन करने का फैसला

ख़ास बातें
  • TikTok ऐप और वेबसाइट पर यूज़र्स के लिए छोड़ा गया है मैसेज
  • मैसेज में भारत सरकार द्वारा बैन किए गए फैसले की जानकारी दी गई
  • टिकटॉक बेहद ही लोकप्रिय ऐप है
विज्ञापन
TikTok ने भारत में काम करना बंद कर दिया है। भारत सरकार ने 29 जून की रात को TikTok समेत 59 ऐप्स को बैन करने का फैसला किया था। इसके बाद लोकप्रिय टिकटॉक ऐप्स को Google Play और App Store की लिस्टिंग से भी हटा दिया गया है। हालांकि, जिन यूज़र्स के फोन में यह ऐप पहले से मौजूद था, उनके फोन में यह ऐप बैन होने के बाद भी काम कर रहा था। लेकिन अब टिकटॉक ने सभी डिवाइस में काम करना बंद कर दिया है, जिसमें डेस्कटॉप वेबसाइट भी शामिल है। ऐप ओपन करने पर यूज़र्स को एक पॉपअप नोटिस दिखता है, जिसमें यूज़र्स को ऐप बैन की जानकारी दी गई है।
 

TikTok App ओपन करने पर अब नेटवर्क एरर नज़र आ रहा है, जिसके साथ एक नोटिस दिया गया है। इस नोटिस में लिखा है, (अनुवाद) "प्रिय उपयोगकर्ता, हम 59 ऐप्स को ब्लॉक करने के लिए भारत सरकार के निर्देश का अनुपालन करने की प्रक्रिया में हैं। भारत में हमारे सभी यूज़र्स की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।" अब इस ऐप में नए रेकमेंडेड वीडियो भी लोड नहीं हो रहे हैं, जिसकी जगह एक नेटवर्क एरर आ रहा है। माना जा रहा है कि यह ब्लॉक कंपनी द्वारा ही किया गया है। इस नोटिफिकेशन को ऐप यूज़र्स के पास पुश नोटिफिकेशन के तौर पर भी भेजा गया था।

केवल ऐप ही नहीं, बल्कि यदि आप डेस्कटॉप पर भी टिकटॉक को खोलेंगे, तो पूरी वेबसाइट ब्लैंक दिखेगी। केवल एक नोट यूज़र्स के लिए छोड़ा गया है। इस नोट में बताया गया है, (अनुवाद) "प्रिय यूज़र्स, भारत सरकार ने 29 जून को टिकटॉक समेत 59 ऐप्स को बैन कर दिया है, जिसमें टिकटॉक भी शामिल है। हम भारत सरकार के निर्देशों का अनुपालन करने की प्रक्रिया में हैं और सरकार के साथ काम कर रहे, हैं ताकि इस मुद्दे को बेहतर ढंग से समझा जा सके और कार्रवाई का एक मार्ग तलाशा जा सके।"
tiktok


TikTok India के प्रमुख निखिल गांधी ने भी पुष्टि की है कि फिलहाल बैन ऑर्डर को लागू करने की प्रक्रिया चल रही है। कंपनी के प्रतिनिधि इस मामले पर चर्चा और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतू सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद की बैन ऐप्स के प्रतिनिधियों के साथ कोई बैठक लाइनअप नहीं हुई है।

ByteDance के स्वामित्व वाली शॉर्ट वीडियो ऐप ने दावा किया है कि उनके लिए यूज़र्स की गोपनीयता और सुरक्षा प्राथमिक है व यूज़र्स के डेटा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाता है। चीनी सरकार इस बाबत कोई निवेदन भी करे, तब भी नहीं।

TikTok के अलावा भारत सरकार ने 58 चीनी ऐप्स को बैन किया है, जिसमें ShareIt, UC Browser, Shein, Club Factory, Clash of Kings, Helo, Mi Community, CamScanner, ES File Explorer, VMate जैसे कई ऐप्स शामिल हैं। सरकार का दावा है कि ये सभी ऐप्स इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे, जिससे देश की संप्रभुता और अखंडता, देश की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था आदि के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok, TikTok Offline, TikTok Ban, Chinese Apps Ban
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »