TikTok खुद ही कर रहा है अपने यूज़र्स के साथ भेदभाव!

TikTok की गाइडलाइन कहती है कि गरीब दिखने वाले लोगों के वीडियो को प्लेटफॉर्म से बैन कर दिया जाए। लीक हुए इस टिक टॉक गाइडलाइन में घर की टूटी हुई दिवारों या पुराने दिखने वाले घर में बनाए गए वीडियो को भी हटाए जाने की बात है।

TikTok खुद ही कर रहा है अपने यूज़र्स के साथ भेदभाव!
ख़ास बातें
  • TikTok की गाइडलाइन्स का एक हिस्सा लीक हुआ है
  • गाइडलाइन में टिक टॉक ने गरीब लोगों की वीडियो को हटाने का आदेश दिया है
  • असामान्य शरीर और बदसूरत यूज़र्स की वीडियो को रोकने की पॉलिसी भी सामने आई
विज्ञापन
TikTok के दुनिया भर में लाखों यूज़र्स हैं, जो किसी भी टॉपिक को लेकर और कभी-कभी बिना किसी टॉपिक के ही शॉर्ट वीडियो बनाते और साझा करते हैं। जहां एक ओर यह ऐप ग्लोबल स्तर पर ऐप स्टोर पर ट्रॉप ऐप्स की लिस्ट में अपनी जगह बना रही है, वहीं, दूसरी ओर कंपनी "असामान्य आकार के शरीर" या "बदसूरत दिखने वाले" यूज़र्स को रोकने के लिए अपने मॉडरेटर्स को आदेश दे रही है। इतना ही नहीं, कंपनी की ओर से जारी गाइडलाइनों में मॉडरेटर्स को "बीयर बैली" यानी मोटे पेट वाले लोगों की वीडियो को भी ऐप से हटाने को कहा गया है। टिक टॉक को पहले भी कई बार कंटेंट को रोकने के आरोपों का सामना करना पड़ा चुका है, विशेष रूप से विकलांग यूज़र्स के पोस्ट। टिक टॉक ऐप का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी ByteDance कई लोकप्रिय वेबसाइट और सोशल ऐप चलाती है।

Intercept की एक रिपोर्ट में आंतरिक सूत्र का हवाला देते हुए यह जानकारी मिली है कि टिक टॉक ने अपने मॉडरेटर्स को गाइडलाइन्स दी है कि बदसूरत दिखने वाले या तोंद वाले लोगों की वीडियो को ऐप में ना डाला जाए। यहां तक की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कंपनी की पॉलिसी गरीब लोगों या झुग्गियों में रहने वाले लोगों के वीडियो को भी रोकती है।

रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि भेदभाव से भरी इस Tik Tok गाइडलाइन का केवल कुछ हिस्सा ही लीक हुआ है। इस पॉलिसी में ना केवल गरीब, बदसूरत या असामान्य शरीर वाले यूज़र्स की वीडियो को रोकने की गाइडलाइन थी, बल्कि दिव्यांग और LGBT के पोस्ट को भी रोकने की गाइडलाइन शामिल थी।

टिक टॉक की गाइडलाइन कहती है कि गरीब दिखने वाले लोगों के वीडियो को प्लेटफॉर्म से बैन कर दिया जाए। लीक हुए इस टिक टॉक गाइडलाइन में घर की टूटी हुई दिवारों या पुराने दिखने वाले घर में बनाए गए वीडियो को भी हटाए जाने की बात है।

इसपर टिक टॉक ने बयान भी दिया है। टिक टॉक के एक प्रवक्ता ने The Intercept को बताया है कि कंपनी ने इस पॉलिसी को यूज़र्स को केवल बुलिंग से बचाने के लिए बनाया था। यह भी कहा गया है कि इस तरह की पॉलिसी एक समय में कंपनी के पास थी, लेकिन इसे अब इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok, TikTok Videos, TikTok News, TikTok Ban, TikTok Updates
हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »