Telegram पर हो रही है वीडियो कॉलिंग की टेस्टिंग, रिपोर्ट का दावा

रिपोर्ट के अनुसार, Telegram को अपने ऐप पर वॉयस कॉल सपोर्ट पेश किए चार साल हो चुके है, और अब आखिराकर इसने अपने बीटा यूज़र्स के लिए वीडियो कॉलिंग फीचर को भी पेश कर दिया है। स्टेबल वर्ज़न रोलआउट में अभी कुछ दिन व हफ्ते लग सकते हैं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 13 अगस्त 2020 15:43 IST
ख़ास बातें
  • Telegram का यह फीचर फिलहाल ग्रुप वीडियो कॉल को नहीं करता सपोर्ट
  • टेलीग्राम के वीडियो कॉलिंग फीचर में मौजूद हैं काफी बग्स
  • टेलीग्राम का वीडियो कॉलिंग इंटरफेस बाकि वीडियो कॉल प्लेटफॉर्म की तरह ही ह

Telegram का वीडियो कॉलिंग फीचर 0.7 बीटा वर्ज़न या फिर इससे नए वर्ज़न पर ही उपलब्ध है

Telegram यूज़र्स अब अपने कॉन्टेक्ट्स के साथ वीडियो कॉलिंग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, हालांकि फिलहाल यह फीचर टेलीग्राम बीटा ऐप के लिए रोलआउट किया गया है। एक ऑनलाइन रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। यदि आप इस बीटा फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको 0.7 बीटा वर्ज़न या फिर इससे नए वर्ज़न को Microsoft के App Center platform से डाउनलोड करना होगा। इस बीटा ऐप को आपके द्वारा इस्तेमाल की गई रेगुलर टेलीग्राम ऐप के साथ इंस्टॉल करना होगा। फिलहाल, कंपनी का यह फीचर अपने शुरुआती चरण में है, लेकिन जैसे ही इसे पेश किया जाएगा यह अपने प्रतिद्वंदियों WhatsApp और Viber जैसे ऐप्स को टक्कर दे सकेगा।

Android Police की रिपोर्ट के अनुसार, Telegram को अपने ऐप पर वॉयस कॉल सपोर्ट पेश किए चार साल हो चुके है, और अब आखिराकर इसने अपने बीटा यूज़र्स के लिए वीडियो कॉलिंग फीचर को भी पेश कर दिया है। स्टेबल वर्ज़न रोलआउट में अभी कुछ दिन व हफ्ते लग सकते हैं। जैसे कि हमने बताया इस फीचर की टेस्टिंग के लिए आपको टेलीग्राम बीटा प्रोग्राम का हिस्सा बनना पड़ेगा। टेलीग्राम स्टैंडअलोन बीटा APKs ज़ारी करता है, जिसे रेगुलर टेलीग्राम व Telegram X ऐप के साथ इंस्टॉल करना होता है।
Advertisement

ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरा होने के बाद आप ऐप पर वीडियो कॉलिंग की सुविधा पा सकते हैं, हालांकि आप केवल उन्हीं टेलीग्राम यूज़र्स को वीडियो कॉल कर सकेंगे जिन्होंने 0.7 बीटा ऐप अपने डिवाइस में इंस्टॉल की हो।  

रिपोर्ट के अनुसार, टेलीग्राम वीडियो कॉल इंटरफेस बाकि प्लेटफॉर्म की तरह ही है। इसमें फ्रंट व बैक कैमरा करने के लिए ऑन-स्क्रीन बटन दिया गया है, इसके अलावा टॉर्न ऑन व ऑफ वीडियो बटन, म्यूट और हैंग-अप बटन भी इसमें प्राप्त होगा। वीडियो कॉल करने वाले सदस्यय केवल एक टैप पर छोटी विंडो को बड़ी विंडो में बदल सकते हैं। शुरुआती फीडबैक से मालूम चला है कि ऐप में थोड़ी तकनीकी समस्याएं है और इसमें काफी सुधार की भी जरूरत है।  
Advertisement

फिलहाल ऐप में ग्रुप वीडियो कॉल को लेकर कोई विकल्प नहीं दिया गया है, लेकिन कथित तौर पर इस फीचर पर भी काम चल रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Telegram, Telegram X
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  5. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.