घुड़सवार Swiggy डिलीवरी बॉय को क्यों खोज रही कंपनी, मदद करने वाले को देगी बड़ा इनाम

मुंबई में हाल ही में बारिश के बीच घोड़े की सवारी करने वाले एक डिलीवरी मैन का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के वायरल होने के बाद ऑनलाइन फूड-डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने यूजर्स से उस व्यक्ति की पहचान करने में मदद करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जुलाई 2022 12:49 IST
ख़ास बातें
  • अंजान व्यक्ति Swiggy मोनोग्राम वाले डिलीवरी बैग के साथ सफेद घोड़े पर था।
  • घोड़े की सवारी करने वाले एक Swiggy डिलीवरी मैन का वीडियो वायरल हुआ था।
  • Swiggy ने Swiggy Money में 5 हजार रुपये इनाम देने का ऐलान किया है।
मुंबई में हाल ही में बारिश के बीच घोड़े की सवारी करने वाले एक डिलीवरी मैन का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के वायरल होने के बाद ऑनलाइन फूड-डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने यूजर्स से उस व्यक्ति की पहचान करने में मदद करने के लिए कहा है और यहां तक ​​कि जरूरी जानकारी साझा करने वाले पहले व्यक्ति को Swiggy मनी में 5 हजार रुपये इनाम देने का ऐलान किया है। ट्विटर पर बात करते हुए प्लेटफॉर्म ने बताया कि उसने पहले ही एक स्विगी-वाइड हॉर्स-हंट शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि "अन्य सभी ऑप्शन को खत्म करने के बाद, हमें अब इस कहानी की पूरी डिटेल जानने के लिए आपकी मदद की जरूरी है। इसलिए इस चीज की शुरुआत करने के लिए हमने पहले ही एक स्विगी-वाइड हॉर्स-हंट शुरू कर दिया है और एक इनाम भी दिया है।" बाद में यह कहा कि ''पहले व्यक्ति के लिए Swiggy Money में 5 हजार रुपये है जो हमें हमारे ब्रांड एंबेसडर के बारे में कुछ जरूरी जानकारी दे सकता है तो हम उसे धन्यवाद कहना चाहते हैं।''

हाल ही में आए एक वीडियो में देखा गया कि एक अंजान व्यक्ति सफेद घोड़े पर बैठे हुए Swiggy मोनोग्राम वाला डिलीवरी बैग साथ लिए हुए था। कंपनी ने यह भी कहा कि उसने अपने नॉर्मल डिलीवरी वाहनों को किसी अन्य के जरिए नहीं बदला है। बस ज्यादा साफ करते हुए कंपनी ने कहा कि हुए ज्यादा पर्यावरण के अनुकूल डिलीवरी सिस्टम को खोजते हुए अपने नॉर्मल डिलीवरी सिस्टम को घोड़ों, खच्चरों, गधों, ऊंटों और हाथियों से नहीं बदला है। इसमें आगे कहा गया कि "आप राइडर और उसके घोड़े के सम्मान में हमारे द्वारा दिए जाने वाले छोटे से रिवार्ड्ज का ट्रैक रखने के लिए ऐप पर भी जा सकते हैं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Swiggy, Delivery Man Riding Horse, Swiggy Money

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  2. Oppo A7 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  3. Samsung के Galaxy Z Fold 8 की 28 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग
  4. ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
  5. जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
  6. भारत की खुद की हवा में उड़ने वाली टैक्सी तैयार! IIT Madras ने दिखाया 110 Km रेंज वाला e200X
  7. ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान
  8. Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  9. फोन-लैपटॉप के बाद अब सब्सक्रिप्शन भी महंगे, Apple ने बढ़ाए इस सर्विस के दाम
  10. Vivo X300 E की प्री-सेल्स शुरू, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.