स्विफ्टकी कीबोर्ड ऐप से हिंदी में लिखना हुआ और आसान

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 28 नवंबर 2016 17:36 IST
ख़ास बातें
  • हिंदी और गुजाराती भाषा में ट्रांसलिट्रेशन फ़ीचर की शुरुआत की गई है
  • कंपनी लंबे वक्त से ट्रांसलिट्रेशन फ़ीचर पर काम कर रही थी
  • स्विफ्टकी पर पहले से ही 22 भारतीय भाषाओं के कीबोर्ड उपलब्ध हैं
माइक्रोसॉफ्ट की स्वामित्व वाली मोबाइल कीबोर्ड कंपनी स्विफ्टकी ने सोमवार को हिंदी और गुजाराती भाषा में ट्रांसलिट्रेशन फ़ीचर शुरू करने की जानकारी दी। कंपनी लंबे वक्त से ट्रांसलिट्रेशन फ़ीचर पर काम कर रही थी। अब इसकी मदद से यूज़र अंग्रेजी में टाइप करके हिंदी और गुजराती में शब्द लिख सकेंगे। बात दें कि स्विफ्टकी पर पहले से ही 22 भारतीय भाषाओं के कीबोर्ड उपलब्ध हैं।
 
अपडेट हो चुके स्विफ्टकी ऐप में ट्रांसलिट्रेशन फ़ीचर अपने आप इनेबल हो जाएगा जिनके मोबाइल में पहले से हिंदी या गुजराती लैंगवेज मॉडल इंस्टॉल हैं। इसका मतलब है कि क्वर्टी लेआउट में टाइप करने पर यूज़र को हिंदी या गुजराती शब्द का सुझाव मिलेगा। स्विफ्टकी ऐप का एक अहम फ़ीचर यह है कि यह दोनों भाषा में शब्दों के सुझाव देता है। इसके अलावा अगले शब्द का सुझाव भी दोनों भाषाओं में मिलता है। और यह सबकुछ अंग्रेजी कीबोर्ड पर ही होता है।

यूज़र नए फ़ीचर की मदद से अंग्रेजी में टाइप करेंगे इसके बाद हिंदी या गुजराती शब्दों में से एक का चुनाव कर सकेंगे। यूज़र ऐप में अंग्रेजी, नेटिव स्क्रिप्ट या दोनों के मिश्रण में टाइपिंग कर सकते हैं। यह उन यूज़र के लिए बेहद ही कारगर साबित होगा जो हिंदी में लिखना तो चाहते हैं लेकिन हिंदी कीबोर्ड पर टाइपिंग को लेकर सहज नहीं हैं।

स्विफ्टकी कीबोर्ड ऐप इन फ़ीचर के साथ गूगल के बहुभाषी इंडिक कीबोर्ड ऐप को चुनौती देगा। इंडिक कीबोर्ड ऐप हिंदी के अलावा 10 और क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Hindi, Indian Languages, Indic keyboards, Swiftkey, Transliteration
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.