Google Maps ने दिया खास फीचर, Plus Codes से मिलेगी घर की सटीक लोकेशन

इसका इस्‍तेमाल करके खाने से लेकर दवाओं और पार्सल की फास्‍ट डिलीवरी हासिल की जा सकेगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 जनवरी 2022 19:09 IST
ख़ास बातें
  • आसान नेविगेशन के लिए भी लोग एक-दूसरे के साथ प्‍लस कोड शेयर कर सकेंगे
  • प्‍लस कोड latitude और longitude पर आधारित लोकेशन होती है
  • यह घर का सटीक डिजिटल अड्रेस हासिल करने में मदद करता है

प्‍लस कोड होने से लोगों को घर के अड्रेस के साथ कोई लैंडमार्क या वॉइस इंस्‍ट्रक्‍शन शेयर नहीं करना होगा।

भारत में Google Maps के यूजर्स के लिए खास अपडेट आया है। अब यूजर अपने घर के अड्रेस को प्‍लस कोड (Plus Codes) के साथ सेव और शेयर कर सकते हैं। प्‍लस कोड ऐसी लोकेशन Key होती हैं, जो अक्षांश (latitude) और देशांतर (longitude) पर बेस्‍ड अल्‍फान्यूमेरिक कोड के रूप में कोई अड्रेस बताती हैं। Google Maps में आया यह अपडेट यूजर्स को उनके घर का सटीक डिजिटल अड्रेस हासिल करने में मदद करेगा। इसका इस्‍तेमाल करके खाने से लेकर दवाओं और पार्सल की फास्‍ट डिलीवरी हासिल की जा सकेगी। खास यह है कि प्‍लस कोड होने से लोगों को घर के अड्रेस के साथ कोई लैंडमार्क या वॉइस इंस्‍ट्रक्‍शन शेयर नहीं करना होगा। आसान नेविगेशन के लिए भी लोग एक-दूसरे के साथ प्‍लस कोड शेयर कर सकेंगे। 

नए अपडेट के जरिए आप Google Maps पर अपने घर के अड्रेस के लिए एक प्लस कोड जनरेट कर सकते हैं। होम लोकेशन सेव करते समय ऐप आपको Use your current location ऑप्‍शन दिखाएगा। यह प्लस कोड जनरेट करने के लिए आपके फोन की लोकेशन इस्तेमाल करेगा। एक बार सेव करने के बाद प्लस कोड के साथ होम लोकेशन को सीधे Google Maps से शेयर किया जा सकता है।

अगर पहले से ही Google Maps पर आपके घर के रूप में कोई लोकेशन सेव की गई है, तो वह प्लस कोड दिखाई देगा। इसे कॉपी और सेंड करके किसी को भी अपने घर की सटीक लोकेशन भेजी जा सकती है। प्‍लस कोड यानी अल्‍फान्यूमेरिक कोड में आपकी कोई भी पर्सनल डिटेल जैसे- नाम और ईमेल आईडी नहीं होगी। घर का अड्रेस भी सामने नहीं आएगा। इसके अलावा, यूजर चाहें तो Google Maps से अपने घर का पता प्लस कोड से एडिट कर सकते हैं या उसे हटा सकते हैं। 

Google Maps ने नए एक्‍सपीरियंस को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोल आउट किया है। आने वाले दिनों में iOS यूजर्स के लिए भी यह उपलब्ध होगा। इस अपडेट का ऐलान करते हुए Google ने कहा कि यह फीचर घर का सटीक पता देने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने एक महीने पहले ही भारत में इस फीचर को पायलट किया था। देश में 300,000 से ज्‍यादा यूजर्स अपने घर के पते के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.