WhatsApp का सॉलिड फीचर! जल्‍द यूजर्स भेज सकेंगे 2GB साइज तक की फाइल

वर्तमान में यूजर्स सिर्फ 100MB साइज तक की फाइलें भेज सकते हैं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 28 मार्च 2022 17:29 IST
ख़ास बातें
  • वर्तमान में यूजर्स सिर्फ 100MB साइज तक की फाइलें भेज सकते हैं
  • WABetainfo की ओर से यह जानकारी दी गई है
  • हालांकि इस फीचर को रोलआउट होने में कुछ समय लग सकता है

क्‍योंकि अभी सिर्फ टेस्टिंग हो रही है, इसलिए संभावना है कि वॉट्सऐप हाल-फि‍लहाल में यह फीचर रोलआउट नहीं करने वाला है।

क्‍या वॉट्सऐप (WhatsApp) के जरिए ज्‍यादा बड़ी फाइल्‍स आने वाले दिनों में भेजी जा सकेंगी। रिपोर्टों की मानें तो वॉट्सऐप अपने कुछ बीटा यूजर्स के साथ एक फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इसके जरिए वह 2GB साइज की बड़ी मीडिया फाइल भेज सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी फाइल्‍स को भेजने की क्षमता की टेस्टिंग iOS के साथ-साथ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी की जा रही है। वर्तमान में यूजर्स सिर्फ 100MB साइज तक की फाइलें भेज सकते हैं। हाल ही में यह खबर भी आई थी कि वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा यूजर्स को वॉइस मेसेज रिकॉर्डिंग्‍स के दौरान उसे पॉज व रिज्‍यूम करने की क्षमता मिल गई है। 

वॉट्सऐप से जुड़े अपडेट्स को रोलआउट होने से पहले ट्रैक करने वाले WABetainfo ने बताया है कि अर्जेंटीना में वॉट्सऐप के कुछ बीटा यूजर्स को मीडिया फाइलों को 2GB साइज में शेयर करने की क्षमता मिल रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एंड्रॉयड पर वॉट्सऐप बीटा वर्जन 2.22.8.5, 2.22.8.6 और 2.22.8.7 तथा iOS पर 22.7.0.76 बीटा वर्जन को इस अपडेट के रूप में मार्क किया गया है। क्‍योंकि अभी सिर्फ टेस्टिंग हो रही है, इसलिए संभावना है कि वॉट्सऐप अभी यूजर्स के लिए यह फीचर रोलआउट नहीं करने वाला है। 
Advertisement

अगर वॉट्सऐप इस फीचर को अपने सभी यूजर्स के लिए लॉन्च करता है, तो यह उन लोगों के लिए बेहतरीन साबित होगा, जो ज्‍यादा साइज की फाइल्‍स भेजना चाहते हैं। जैसे-जैसे स्‍मार्टफोन्‍स के कैमरा रेजॉलूशन में इम्‍प्रूवमेंट हो रहा है, मीडिया फाइल्‍स का साइज बढ़ता जा रहा है। इससे यूजर्स के लिए फाइल्‍स शेयर करना कठिन हो गया है। वॉट्सऐप का नया फीचर उन यूजर्स के लिए बेहतरीन हो सकता है, जो बड़ी साइज की फाइल भेजना चाहते हैं। बहुत जल्‍द दूसरे सॉफ्टवेयर पर उनकी निर्भरतता खत्‍म हो जाएगी।  

हालांकि अभी यह क्‍लीयर नहीं है कि वॉट्सऐप यूजर फुल रेजॉलूशन में पिक्‍चर्स शेयर कर पाएंगे या नहीं। 
Advertisement

ऐप से भेजे जाने पर वॉट्सऐप आमतौर पर मीडिया फाइलों को कंप्रेस कर देता है। वह यूजर्स को इमेज और डॉक्‍युमेंट्स ओरिजिनल क्‍वॉलिटी में भेजने से रोकता है। खबरें यह भी हैं कि वॉट्सऐप एक और फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसमें डॉक्‍युमेंट्स सेंड करते हुए उनका प्रिव्‍यू देखा जा सकेगा। हाल ही में एंड्रॉयड के बीटा टेस्टर्स को वॉइस मेसेज रिकॉर्ड करते समय पॉज और फिर से शुरू करने की क्षमता भी मिली है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.