• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Holi News : स्नैपचैट ने पेश की ‘AR Pichkari’, मोबाइल पर दोस्‍तों के साथ खेल सकेंगे वर्चुअल होली

Holi News : स्नैपचैट ने पेश की ‘AR Pichkari’, मोबाइल पर दोस्‍तों के साथ खेल सकेंगे वर्चुअल होली

Snapchat AR Pichkari : ‘एआर पिचकारी’ की मदद से स्‍नैपचैट यूजर्स अपने दोस्‍तों और करीबियों के साथ वर्चुअल होली खेल सकते हैं।

Holi News : स्नैपचैट ने पेश की ‘AR Pichkari’, मोबाइल पर दोस्‍तों के साथ खेल सकेंगे वर्चुअल होली

‘AR Pichkari’ को यूज करने के लिए आपको Snapchat ऐप पर जाना होगा। यह आपके फोन में इंस्‍टॉल है, तो ऐप अपडेट करना होगा।

ख़ास बातें
  • स्‍नैपचैट ने पेश की एआर पिचकारी
  • वर्चुअल होली खेलने में आएगी काम
  • रोनिन लैब्स ने तैयार किया है यह फीचर
विज्ञापन
Snapchat AR Pichkari : आज होली का त्‍योहार दुनियाभर में मनाया जा रहा है। कल भी कई राज्‍यों और शहरों में होली मनाई जाएगी। ऐसे लोग जो घर पर रहकर होली खेलना चाहते हैं। रंगों में दिलचस्‍पी तो है, लेकिन रंगों से दूरी बनाए रखते हैं, उनके लिए एक खास ‘AR Pichkari' (एआर पिचकारी) आ गई है। मैसेजिंग प्‍लेटफॉर्म स्‍नैपचैट (Snapchat) ने ‘एआर पिचकारी' लेंस अपने ऐप में जोड़ा है। कंपनी का कहना है कि इसे एक थर्ड पार्टी डेवलपर रोनिन लैब्स ने तैयार किया है। ‘एआर पिचकारी' की मदद से स्‍नैपचैट यूजर्स अपने दोस्‍तों और करीबियों के साथ वर्चुअल होली खेल सकते हैं। 

‘AR Pichkari' को यूज करने के लिए आपको Snapchat ऐप पर जाना होगा। यह आपके फोन में इंस्‍टॉल है, तो ऐप अपडेट करना होगा। ऐप ओपन होने के बाद स्‍क्रीन के बीचोंबीच दिखाई देने वाले कैमरा ऑप्‍शन पर टैप करके ‘AR Pichkari' लेंस को एक्‍सेस किया जा सकता है। स्‍नैपचैट के मुताबिक, लेंस नहीं मिलने पर उसे सर्च में जाकर नाम से ढूंढ सकते हैं। 
Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद यूजर्स को फोन का कैमरा किसी चेहरे की ओर पॉइंट करना होगा। ऐसा करते ही ऐप AR की मदद से  व्यूफाइंडर में आपके दोस्‍त की पहचान करेगा और उस पर वर्चुअल कलर डालना शुरू कर देगा। थोड़ी देर बाद स्‍क्रीन में ‘होली है' लिखा हुआ भी‍ दिखाई देगा। 

इस सेलिब्रेशन को सोशल मीडिया पर शेयर करने का ऑप्‍शन भी शेयरचैट दे रहा है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्‍ध है। एक्‍सपीरियंस को रियल बनाने के लिए स्‍नैपचैट ने एआर लेंस में ऐसा फीचर जोड़ा है, जिससे फोन हिलाने पर पिचकारी की तरह ही रंग निकलते दिखाई देते हैं। ऐप में बाईं ओर यह भी पता चलता है कि यूजर के पास कितना रंग बचा है।   
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »