• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Signal Vs WhatsApp Vs Facebook Messenger Vs Telegram: यूजर्स की कौन कौन सी पर्सनल डिटेल इक्ट्ठा कर रहे हैं इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स

Signal Vs WhatsApp Vs Facebook Messenger Vs Telegram: यूजर्स की कौन-कौन सी पर्सनल डिटेल इक्ट्ठा कर रहे हैं इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स

यहां हम आपको WhatsApp, Signal, Facebook Messenger और Telegram द्वारा इकट्ठा किए जाने वाले यूज़र डेटा की जानकारी दे रहे हैं।

Signal Vs WhatsApp Vs Facebook Messenger Vs Telegram: यूजर्स की कौन-कौन सी पर्सनल डिटेल इक्ट्ठा कर रहे हैं इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स

Facebook के स्वामित्व वाले ऐप्स यूज़र्स की कई निजी जानकारियां एकत्र करते हैं

ख़ास बातें
  • WhatsApp ने हाल ही में अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किए हैं
  • नीति में बदलाव के चलते ऐप को कई आलोचनाओं का सामना करना पढ़ रहा है
  • यहां हम Signal की तुलना WhatsApp, FB Messenger और Telegram से कर रहे हैं
विज्ञापन
WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी ने लोगों को परेशान कर दिया है। लेकिन Signal, Telegram और Facebook Messenger जैसे अन्य मैसेजिंग ऐप्स की तुलना में यह कितना डेटा एकत्र करता है? यदि आप भी यही सोच रहे हैं तो बता दें कि नई पॉलिसी से पता चलता है कि WhatsApp आपका बहुत सारा डेटा एकत्रित करता है। Facebook (मैसेंजर और व्हाट्सऐप) के स्वामित्व वाले ऐप्स अन्य ऐप्स के विपरीत आपके डेटा और लोकेशन की जानकारी को एकत्र करते हैं। जबकि, इनके मुकाबले Signal सबसे निजी और सुरक्षित मैसेजिंग ऐप महसूस होता है और ऐप स्टोर पर हाइलाइट किए गए प्राइवेसी डिटेल्स के अनुसार, यह ऐप किसी प्रकार का यूज़र डेटा एकत्र नहीं करता है। शायद यही कारण हो सकता है कि, फेसबुक ने कुछ समय पहले प्राइवेसी लेबल दिखाने के Apple के कदम की आलोचना की थी।

ऐप स्टोर पर उपलब्ध जानकारी बताती है कि जब यूज़र्स डेटा एकत्रित करने की बात आती है, तो व्हाट्सऐप के बाद फेसबुक मैसेंजर सबसे अधिक डेटा एकत्रित करता है। दोनों ऐप्स द्वारा इकट्ठा किए जाने वाले यूज़र डेटा में यूज़र्स की खरीद का इतिहास, वित्तीय जानकारी, लोकेशन की जानकारी, कॉन्टेक्ट, फोन नंबर, ईमेल आईडी और यूसेज डेटा आदि शामिल हैं। बता दें कि व्हाट्सऐप को भारत में इस समय 40 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है।

नीचे हम आपको WhatsApp, Signal, Facebook Messenger और Telegram द्वारा इकट्ठा किए जाने वाले यूज़र डेटा की जानकारी दे रहे हैं।
 

WhatsApp

  • Device ID
  • User ID
  • Advertising Data
  • Purchase History
  • Coarse Location
  • Phone Number
  • Email Address
  • Contacts
  • Product Interaction
  • Crash Data
  • Performance Data
  • Other Diagnostic Data
  • Payment Info
  • Customer Support
  • Product Interaction
  • Other User Content
 

Facebook Messenger

  • Purchase History
  • Other Financial Info
  • Precise Location
  • Coarse Location
  • Physical Address
  • Email Address
  • Name
  • Phone Number
  • Other User Contact Info
  • Contacts
  • Photos or Videos
  • Gameplay Content
  • Other User Content
  • Search History
  • Browsing History
  • User ID
  • Device ID
  • Product Interaction
  • Advertising Data
  • Other Usage Data
  • Crash Data
  • Performance Data
  • Other Diagnostic Data
  • Other Data Types
  • Browsing History
  • Health
  • Fitness
  • Payment Info
  • Photos or Videos
  • Audio Data
  • Gameplay Content
  • Customer Support
  • Other User Content
  • Search History
  • Sensitive Info
  • iMessage
  • Email address
  • Phone number Search history
  • Device ID
 

Telegram

  • Contact Info
  • Contacts
  • User ID
 

Signal

  • कोई डेटा नहीं. (सिग्नल ऐप केवल आपका फोन नंबर स्टोर करता है और ऐप इस फोन नंबर को आपकी पहचान से लिंक नहीं करता है)

बता दें कि Apple App Store पर ऐप्स की जानकारियों को डेवलपर्स खुद जमा करते हैं। लेकिन फिर भी, Facebook सहित अन्य कंपनियां अपनी लंबी प्राइवेसी पॉलिसी में ऐसी कई जानकारियां रखती हैं, जिन्हें बड़ी संख्या में उनके यूज़र्स द्वारा नहीं पढ़ा जाता।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Telegram, Signal, WhatsApp, Signal Privacy Policy

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »