बिना इंटरनेट इन ऐप से करें आसानी से फाइल शेयरिंग

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 मई 2016 16:50 IST
क्या आप भी अधिकतर अपने लैपटॉप, मोबाइल, टैबलेट, डेस्कटॉप से तस्वीरें, वीडियो या म्यूजिक और ऐप जैसी फाइल साझा करते हैं? अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के बीच तस्वीरें, म्यूजिक और वीडियो से लेकर ऐप जैसी कई फाइल हम हर रोज साझा करते हैं। लेकिन एक चिंता जो हमेशा सताए रहती है वो है डेटा खपत होने की। कोई बड़ा ऐप या ज्यादा एमबी की फाइल शेयरिंग के दौरान मोबाइल डेटा तेजी से खत्म हो जाता है।

हममें से अधिकतर लोग आज व्हाट्सऐप, फेसबुक जैसे ऐप पर अपने मोबाइल डेटा या वाई-फाई इस्तेमाल कर शेयरिंग करते हैं। अब तेजी से बदलती तकनीक में कई ऐसे ऐप हैं जिनसे बिना डेटा खर्च किए और बिना इंटरनेट कनेक्शन के ही फाइल शेयर कर सकते हैं।
Advertisement

आज हम आपको ऐसे ही कुछ ऐप के बारे में बताएंगे जिनसे आप बिना इंटरनेट और वाई-फाई के बेहद आसानी से मीडिया शेयरिंग कर सकते हैं। संभव है कि आपका पसंदीदा ऐप इस सूची का हिस्सा ना हो। ऐसे में आप कमेंट बॉक्स के जरिए अपने पसंदीदा ऐप के बारे में बता सकते हैं।
 

शेयरइट
किसी भी तरह की फाइल बिना इंटरनेट और मुफ्त शेयर करने के लिए आज शेयरइट सबसे चर्चित ऐप है। दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में 500 मिलियन से ज्यादा लोग इस ऐप को इस्तेमाल कर रहे हैं। बिना यूएसबी, बिना डेटा खर्च किए इस ऐप से बेहद तेजी से वीडियो, म्यूजिक, तस्वीरें, ऐप ट्रांसफर किए जा सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड, आईओएस (आईफोन/आईपैड), विंडोज फोन, विंडोज और मैक पर सपोर्ट करता है।

इस ऐप के खास फीचर: नेटवर्क की बाध्यता नहीं, तेजी से फाइल शेयरिंग, क्रॉस फ्लेटफॉर्म ट्रांसफर (फोन और लैपटॉप और टैबलेट, चाहें एंड्रॉयड, आईओएस या विंडोज ओएस हो)। इसके अलावा शेयरइट इस्तेमाल करने में बेहद आसान है और आप इसे अपने पीसी से भी कनेक्ट कर सकते हैं। पुराने फोन से सिर्फ एक क्लिक पर एसएमएस, एमएमएस, म्यूजुक, वीडियो, ऐप नए फोन पर ट्रांसफर करने की सुविधा। ऐप को ग्रुप शेयरिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एंड्रॉयड पर इस ऐप को 500 मिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है और इसे 4.5 की रेटिंग मिली है।
Advertisement
 

ज़ाप्या
दुनिया भर में 45 करोड़ से ज्यादा लोग क्रॉस-प्लेटफॉर्म शेयरिंग और के लिए ज़ाप्या ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। ज़ाप्या से एड्रॉयड, आईफोन, आईपैड, विंडोज, टाइज़ेन, पीसी और मेक सिस्टम पर इंस्टेंट शेयरिंग की जा सकती है। इस ऐप से तस्वीरें, वीडियो, या ऐप शेयर किए जा सकते हैं।
Advertisement

इस ऐप के खास फीचर: बिना इंटरनेट या वाई-फाई के तेजी से फाइल शेयरिंग। किसी भी साइज़ और फॉरमेट की फाइल शेयरिंग। ग्रुप और क्यूआर को़ड शेयरिंग। बिना डेटा खर्च किए ज़ाप्या पर कई तरह के गेम्स का भी मजा लिया जा सकता है। एंड्रॉयड पर इस ऐप को 4.5 की रेटिंग मिली है। ज़ाप्या इस्तेमाल करने में आसान है और यह अंग्रेजी, थाई, इंडोनेशियाई कई भाषाओं को सपोर्ट करता है।
Advertisement
 

जेंडर
फाइल शेयरिंग के दौरान इंटरनेट के इस्तेमाल यानी मोबाइल डेटा के इस्तेमाल से बचना है तो जेंडर ऐप एक बेहतरीन विकल्प है। फाइल शेयरिंग की आपकी जरूरत को जेंडर बेहतरीन तरीके से पूरी करता है। इस ऐप से भी शेयरइट की तरह ही कभी भी किसी भी फाइल को बिना इंटरनेट के साझा किया जा सकता है। यह ऐप एंड्रॉयड, आईओएस, विंडोज, पीसी/मैक क्रॉस-प्लेटफॉर्म ट्रांसफर को सपोर्ट करता है। ऐप के लिए किसी यूएसबी कनेक्शन या पीसी सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं होती। यह ऐप आपके डाटा का बैकअप लेकर एक फाइल मैनेजर की तरह भी काम करता है।

इस ऐप के खास फीचर: ऐप का दावा है कि इससे हर रोज 100 मिलियन से ज्यादा फाइल शेयर की जाती है। हर तरह के म्यूजिक, वीडियो, ऐप और तस्वीरें शेयर करने के लिए यह एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। ये चार डिवाइस तक को कनेक्ट करके शेयरिंग की इजाज़त देता है। अपने स्मार्टफ़ोन से डेटा ट्रांसफ़र करने के लिए दोनों स्मार्टफ़ोन पर जेंडर डाउनलोड कर लीजिये और एक दूसरे के साथ रख दीजिये। जैसे ही आप अपने जेंडर ऐप को लॉन्च करेंगे आपका स्मार्टफ़ोन पहचान लेगा कि साथ वाले फ़ोन में जेंडर इंस्टॉल है। उसके बाद उस दोस्त के फ़ोन को अपने ग्रुप में ऐड कीजिये और फ़ाइल चुन कर सेंड बटन पर टैप कर दीजिये। काम ख़त्म! एंड्रॉयड पर इसे 4.3 की रेटिंग मिली है। ऐप इंग्लिश, बंगाली, चीनी, हिंदी, फ्रेंच, थाई, समेत कई भाषाओं सपोर्ट करता है।
 

4 शेयर ऐप्स
4 शेयर ऐप्स में भी आपको फाइल शेयरिंग का विकल्प मिलता है। लेकिन ययह ऐप सिर्फ एंड्रॉयड डिवाइस ही सपोर्ट करता है। इस ऐप की मदद से हर तरह की फाइल कभी भी साझा की जा सकती है। इस ऐप से फाइल साझा करने के लिए आपको किसी तरह के यूएसबी, इंटरनेट कनेक्शन और डेटा इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस ऐप के खास फीचर: किसी भी साइज़ की तस्वीरें, वीडियो, म्यूजिक और ऐप के अलावा किसी भी तरह की फाइल शेयरिंग। एक क्लिक पर इंस्टॉल किए गए ऐप का एसडी कार्ड में बैकअप। सबसे ज्यादा शेयर किए जाने वाले ऐप का पता लगाना। एंड्रॉयड पर इसे 4.3 की रेटिंग मिली है। यह ऐप अंग्रेजी, स्पेनिश, थाई, इटैलियन जैसे कुल 31 भाषाओं को सपोर्ट करता है।
 

सुपरबीम
सुपरबीम 4.0 बड़ी फाइल शेयरिंग के लिए एक आसान ऐप है। सुपरबीम ऐप पर क्यूआर कोड (इस ऐप में क्यूआर कोड स्कैनर शामिल है), एनेफसी या मैनुअल शेयरिंग की (पीआरओ) के जरिए दो डिवाइस को पेयर किया जा सकता है। वाई-फाई डायरेक्ट ना होने की स्थिति में सुपरबीम हॉटस्पॉट मोड में चला जाता है। इसके अलावा वाई-फाई डायरेक्ट के काम ना करने की स्थिति में यह ऐप वाई-फाई नेटवर्क कनेक्शन का इस्तेमाल भी कर सकता है।

इस ऐप के खास फीचर: वाई-फाई डायरेक्ट से तेजी से फाइल ट्रांसफर। जिन डिवाइस में सुपरबीम डाउनलोड नहीं है उन्हें वेब इंटरफेस के जरिए पेयर करना। किसी भी तरह की एक या ढेर सारी फाइल (तस्वीरें, ज़िप फाइल, वीडियो, एपीके, कॉन्टेक्ट) शेयरिंग। सभी ट्रांसफर की हिस्ट्री सहेज कर रखना। लाइट, डार्क और एमोलेड कलर थीम। इस ऐप के जरिए रिसीव की गई सभा फाइलें '/sdcard/SuperBeam' में डिफॉल्ट स्टोर हो जाती है, जिसे सेटिंग में जाकर बदला दा सकता है। एंड्रॉयड पर इस ऐप इसे 4.3 की रेटिंग मिली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.