फ़ीचर फोन ग्राहकों के लिए एसबीआई लॉन्च करेगा 'बटुआ' मोबाइल वॉलेट ऐप

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 17 नवंबर 2015 14:24 IST
स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए मोबाइल वॉलेट ऐप ‘एसबीआई बडी’ पेश करने के बाद भारतीय स्टेट बैंक जल्द फ़ीचर फोन उपभोक्ताओं के लिए भी इसी तरह का सॉफ्टवेयर टूल पेश करने जा रहा है।

एसबीआई के प्रबंध निदेशक रजनीश कुमार ने कहा, ‘‘बडी को पहले ही पेश किया जा चुका है। इसे स्मार्टफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। हम बडी का एक और संस्करण पेश करने जा रहे हैं जिसे 'बटुआ' का नाम दिया गया है। यह फ़ीचर फोन उपभोक्ताओं के लिए होगा।’’

कुमार ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हम ‘बटुआ’ को अगले तीन सप्ताह में पेश करेंगे।

उन्होंने कहा कि हर फोन यूज़र स्मार्टफोन का ही इस्तेमाल नहीं करता, इसलिए बैंक ने इस वर्ज़न को बनाने का फैसला किया।

उन्होंने आगे कहा, ''बटुआ का इस्तेमाल यूटिलिटी पेमेंट, फंड ट्रांसफर करने और हवाई जहाज का टिकट बुक करने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा भी कई किस्म के काम इस ऐप की मदद से निपटाए जा सकते हैं। यह 13 भाषाओं में उपलब्ध होगा।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  2. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  3. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  5. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  7. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  8. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  9. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.