Sanchar Saathi कैसे काम करता है? जानिए इसके 6 सबसे काम के फीचर्स

Sanchar Saathi एक सरकारी ऐप है जो खोए या चोरी हुए फोन को ब्लॉक करने, फर्जी मोबाइल कनेक्शन पहचानने और IMEI वेरिफिकेशन जैसे फीचर्स के जरिए मोबाइल सिक्योरिटी को मजबूत बनाता है। ऐप को DoT द्वारा डेवलप किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2025 18:30 IST
ख़ास बातें
  • CEIR से चोरी और खोए फोन का IMEI तुरंत ब्लॉक
  • TAFCOP फीचर फर्जी मोबाइल कनेक्शन की पहचान करता है
  • IMEI वेरिफिकेशन से सेकंड-हैंड फोन की असलियत पता चलेगी

Photo Credit: DoT

Sanchar Saathi ऐप पिछले कुछ महीनों में भारत के सबसे चर्चित डिजिटल टूल्स में शामिल हो गया है। वजह साफ है, क्योंकि यह सिर्फ एक ऐप नहीं, बल्कि मोबाइल सिक्योरिटी, फ्रॉड प्रिवेंशन और फोन-ट्रैकिंग का पूरा सिस्टम है। इस नाम ने हालिया दिनों में और चर्चा बटोरी है, क्योंकि भारत सरकार चाहती है कि ये ऐप Android और iOS डिवाइसेज पर पहले से इंस्टॉल आए। हालांकि, इस पर अभी बहस छिड़ी हुई है और आने वाले दिनों में इस निर्देश का फाइनल फैसला सामने आ जाएगा। तब तक यहां हम इस ऐप के उन फीचर्स की बात करेंगे, जिनकी वजह से यह आपके लिए एक बेहद काम का ऐप बन सकता है।

चाहे फोन चोरी हो गया हो, कहीं खो गया हो, कोई आपकी पहचान पर फर्जी मोबाइल नंबर बनाकर यूज कर रहा हो, या फिर आपको फोन की असली-नकली पहचान जांचनी हो - Sanchar Saathi इन सबका सॉल्यूशन एक ही ऐप में देता है। यह ऐप सरकारी है, सीधा DoT (Department of Telecommunications) द्वारा मैनेज किया जाता है। ऐप का असली फायदा आम लोगों को तब समझ में आता है, जब कोई फोन गुम हो जाए या नंबर का गलत इस्तेमाल शुरू हो जाए। चलिए, आसान भाषा में समझते हैं कि Sanchar Saathi ऐप में आखिर ऐसा क्या है, जो इसे आज इंडिया का सबसे जरूरी फोन-सिक्योरिटी टूल बनाता है।

Advertisement

1) CEIR के जरिए खोया या चोरी हुआ फोन ब्लॉक करना

Sanchar Saathi का सबसे लोकप्रिय फीचर CEIR सिस्टम है। अगर आपका फोन चोरी हो जाए या कहीं गुम हो जाए, तो आप ऐप से तुरंत उसका IMEI ब्लॉक कर सकते हैं। IMEI ब्लॉक होने के बाद फोन किसी भी नेटवर्क पर काम नहीं करेगा, चाहे उसमें नई SIM डाल दी जाए। ये फीचर चोरी के फोन को बेकार बना देता है और रिसेल मार्केट में उसकी कीमत खत्म कर देता है। अच्छी अच्छी बात यह है कि अगर फोन मिल जाए, तो उसी ऐप से IMEI अनब्लॉक भी किया जा सकता है।

2) Duplicate या Fake मोबाइल कनेक्शन की पहचान

Sanchar Saathi का TAFCOP सेक्शन आपको यह दिखाता है कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर एक्टिव हैं। कई लोग बिना जाने ही फ्रॉड का शिकार बन जाते हैं, क्योंकि उनके नाम पर कई सिम चल रहे होते हैं। यह ऐप आपको पूरी लिस्ट दिखाता है। यह दिखाता है कि कौन-कौन से नंबर आपके आधार पर चल रहे हैं। इसके अलावा, यह आपको ऑप्शन देता है कि आप किन नंबरों को डिस्कनेक्ट करवाना चाहते हैं या किस नंबर पर आपको शक है। इसके जरिए दो क्लिक में फर्जी कनेक्शन को रिपोर्ट किया जा सकता है।

Advertisement

3) IMEI Checker: फोन असली है या नहीं, तुरंत पता चल जाएगा

सेकंड-हैंड फोन खरीदना अब भी कई लोगों की जरूरत है। लेकिन नकली IMEI वाले फोन या IMEI क्लोन किए हुए डिवाइस बाजार में खूब मिल जाते हैं। हाल ही में दिल्ली के करोल बाग में एक नकली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का पर्दाफाश किया गया था, जहां नकली फोन बनाए जा रहे थें। Sanchar Saathi का IMEI Verification फीचर आपको यह बताता है कि फोन का IMEI वैलिड है या नहीं, इसकी मैन्युफैक्चरिंग डिटेल क्या है, कहीं IMEI ब्लैकलिस्ट में तो नहीं है और फोन चोरी/लॉस्ट तो रिपोर्ट नहीं किया गया।

4) खोए फोन की लोकेशन ट्रैकिंग

ऐप खुद लोकेशन नहीं दिखाता, लेकिन IMEI-ब्लॉक और नेटवर्क-सिंकिंग के जरिए पुलिस को डिवाइस तक पहुंच आसान हो जाती है। इसी वजह से सरकार ने बताया है कि 7 लाख से ज्यादा खोए हुए फोन इस सिस्टम से रिकवर किए जा चुके हैं। यह फीचर कई राज्यों की पुलिस टीम के काम को सुपर-फास्ट बनाता है।

Advertisement

5) नंबर के गलत यूसेज पर तुरंत रिपोर्ट और एक्शन

मान लीजिए कोई व्यक्ति आपके नाम का इस्तेमाल करके कोई फ्रॉड नंबर चला रहा है, तो आप ऐप से ही रिपोर्ट कर सकते हैं और वो नंबर डिसकनेक्ट किया जा सकता है। सरकार कहती है कि अब तक 37 लाख से ज्यादा फर्जी नंबर ब्लॉक किए जा चुके हैं और लाखों फर्जी पहचान वाले कनेक्शंस हटाए गए हैं।

Advertisement

6) मोबाइल खरीदने से पहले Complete Device History चेक करें

IMEI डालते ही आप जान सकते हैं कि फोन:

  • पहले किस नेटवर्क पर चला
  • चोरी/लॉस्ट के रूप में मार्क तो नहीं है
  • कितनी बार SIM बदली गई
  • क्या IMEI रिपेयर्ड/रीफ्लैश्ड हुआ है

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  9. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.