क्रिप्टो ट्रेडर्स सावधान! कस्‍टमर बन हैकर ने इस ऐप के 50 लाख ग्राहकों की जानकारी चुराई

रॉबिनहुड ने कहा है कि उसने इस हमले को काबू कर लिया है। यूजर्स के सोशल सिक्‍योरिटी नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या डेबिट कार्ड नंबर एक्‍सपोज नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 नवंबर 2021 15:26 IST
ख़ास बातें
  • रॉबिनहुड के साथ धोखाधड़ी 3 नवंबर को हुई, जिसके बाद ग्राहकों को अलर्ट किया
  • 20 लाख अन्‍य मेंबर्स के नाम व इन्‍वेस्‍टमेंट सर्विस की डिटेल भी चोरी हुई
  • कुछ ग्राहकों के बारे में एडिशनल अकाउंट डिटेल्‍स भी हासिल की गई है।

शेयर बाजार में नए इंडिविजुअल निवेशकों की एक जनरेशन को आगे लाने का श्रेय रॉबिनहुड को दिया जाता है

स्टॉक-ट्रेडिंग ऐप रॉबिनहुड ने बताया है कि एक हैकर ने उसके लाखों यूजर्स के ई-मेल अड्रेस समेत बहुत कुछ चुरा लिया। कंपनी ने यूजर्स को चेतावनी भी जारी की है। 

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि आरोपी ने कस्‍टमर सपोर्ट को कॉल किया और एक ऑथराइज्‍ड पार्टी होने का नाटक करते हुए रॉबिनहुड कर्मचारी के कस्‍टमर सपोर्ट कंप्यूटर सिस्टम तक पहुंच गया। कंपनी के मुताबिक, रॉबिनहुड से जानकारी चुराने के बाद हैकर ने कंपनी से पेमेंट निकालने की भी कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को जानकारी देते हुए यूजर्स को इसके बारे में अलर्ट किया गया।

रॉबिनहुड के साथ यह ब्रीच 3 नवंबर को हुआ। हैकर ने रॉबिनहुड यूजर्स से जुड़े लगभग 50 लाख ई-मेल अड्रेस हासिल कर लिए। इसके अलावा 20 लाख अन्‍य मेंबर्स के नाम समेत इन्‍वेस्‍टमेंट सर्विस की जानकारी जुटा ली। कंपनी का मानना है कि हैकर ने 310 यूजर्स से जुड़े नाम, जन्मतिथि और जिप कोड के साथ ही उन लोगों में से कुछ के बारे में एडिशनल अकाउंट डिटेल्‍स भी हासिल कर ली है।

ब्‍लॉग पोस्ट में रॉबिनहुड ने कहा है कि उसने इस हमले को काबू कर लिया है। यूजर्स के सोशल सिक्‍योरिटी नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या डेबिट कार्ड नंबर एक्‍सपोज नहीं हुए हैं। और इस मामले में किसी भी कस्‍टमर को कोई फाइनैंशल नुकसान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि हैकर इस जानकारी की मदद से रॉबिनहुड मेंबर्स को फ‍िशिंग ई-मेल कर सकते हैं, ताकि उन्‍हें धोखा दिया जा सके। 
Advertisement

शेयर बाजार में नए इंडिविजुअल निवेशकों की एक जनरेशन को आगे लाने का श्रेय रॉबिनहुड को दिया जाता है। लेकिन साथ ही यह भी माना जाता है कि यह प्‍लैटफॉर्म ऐसे फीचर्स पेश करता है, जो लोगों को इस फील्‍ड का आदी बना देता है।
Advertisement


\ 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , robinhood, security breach, 5 million users, Share market, Phising, email

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.