Robinhood ने ब्रिटेन की क्रिप्टो फर्म Ziglu को खरीदा

Ziglu पर यूजर्स को 11 क्रिप्टोकरेंसीज को खरीदने और बेचने के साथ ही विदेश में पेमेंट करने की सुविधा मिलती है

Robinhood ने ब्रिटेन की क्रिप्टो फर्म Ziglu को खरीदा

Robinhood ने अमेरिका के 20 लाख से अधिक कस्टमर्स के लिए क्रिप्टो वॉलेट सर्विसेज शुरू की हैं

ख़ास बातें
  • ब्रिटेन में बिजनेस बढ़ाने से जुड़ी Robinhood की यह दूसरी कोशिश है।
  • Robinhood ने ब्रिटेन के फिनटेक ऐप Ziglu को एक्वायर करने की डील की है।
  • Ziglu पर यूजर्स को 11 क्रिप्टो को खरीदने, बेचने की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
अमेरिका के लोकप्रिय स्टॉक्स और क्रिप्टो ट्रेडिंग ऐप Robinhood ने ब्रिटेन के फिनटेक ऐप Ziglu को एक्वायर करने की डील की है। Ziglu पर यूजर्स को 11 क्रिप्टोकरेंसीज को खरीदने और बेचने के साथ ही विदेश में पेमेंट करने की सुविधा मिलती है। ब्रिटेन में बिजनेस बढ़ाने से जुड़ी Robinhood की यह दूसरी कोशिश है। लगभग दो वर्ष पहले इसने ब्रिटेन के मार्केट में एक्सपैंशन की अपनी योजना टाल दी थी। Robinhood ने हाल ही में अमेरिका के 20 लाख से अधिक कस्टमर्स के लिए क्रिप्टो वॉलेट सर्विसेज शुरू की थी। 

The Block ने Ziglu की ओर से कस्टमर्स को भेजे एक मैसेज के हवाले से बताया, "हमने Robinhood के साथ जुड़ने के लिए एग्रीमेंट साइन किया है और हम काफी उत्साहित हैं। दोनों फर्में मिलकर नए इनवेस्टर्स के लिए मार्केट से जुड़ी रुकावटों को कम करने पर काम करेंगी। यह एग्रीमेंट रेगुलेटरी अप्रूवल का विषय है।" 

Robinhood ने एक स्टेटमेंट में कहा, "विदेश में एक्सपैंशन करने की हमारी योजना की कड़ी में हमने ब्रिटेन की क्रिप्टो फर्म Ziglu को एक्वायर करने की डील की है।" इसके साथ ही Robinhood ने बताया कि इससे शॉर्ट-टर्म में Ziglu के कस्टमर्स के लिए कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, बाद में इस फर्म को Robinhood के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। इसके साथ ही ब्रिटेन से बाहर यूरोप में बिजनेस बढ़ाने पर काम होगा। Robinhood के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Vlad Tenev का कहना था, "Ziglu की टीम के साथ मिलकर हम दोनों फर्मों की विशेषतााओं का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। ब्रिटेन और यूरोप के कस्टमर्स के लिए रुकावटों को हटाने के नए तरीके खोजे जाएंगे।"

हाल ही में Tenev ने Dogecoin को एक महत्वपूर्ण क्रिप्टोकरेंसी बताया था। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि Dogecoin से जुड़ी ट्रांजैक्शन फीस में काफी कमी करने की जरूरत है। इससे पहले इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क भी इसी तरह की राय दे चुके हैं। Tenev का मानना है कि Dogecoin में कुछ बदलाव करने से इसका इस्तेमाल काफी बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि यह रोजाना की जाने वाली पेमेंट्स और ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस का एक कारगर जरिया बन सकता है। Tenev का कहना था कि Dogecoin का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए सुधारों की जरूरत है। उन्होंने बताया था कि इसके ब्लॉक साइज और ब्लॉक से जुड़े टाइम में सुधार होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने इसकी गैस फीस में कमी करने की जरूरत बताई थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Deal, Britain, Robinhood, America, Users, Services
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »