Robinhood ने की फुल टाइम कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा, तेजी से गिरे शेयर

Crypto मार्केट में Robinhood का नाम डॉजकॉइन ट्रेडिंग ऐप के नाम से चमका।

Robinhood ने की फुल टाइम कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा, तेजी से गिरे शेयर

Crypto मार्केट में Robinhood का नाम डॉजकॉइन ट्रेडिंग ऐप के नाम से चमका।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने 2019 से 2021 तक बहुत तेजी से ग्रोथ की।
  • वलाड ने कहा कि यह फैसला अमल में लाना एक मुश्किल काम था।
  • रॉबिनहुड ऐप को सबसे ज्यादा फायदा 2021 की दूसरी तिमाही में हुआ था।
विज्ञापन
Robinhood ट्रेडिंग ऐप के को-फाउंडर Vlad Tenev ने मंगलवार को घोषणा की कि कंपनी अपने 9% फुल टाइम कर्मचारियों की छुट्टी कर रही है। इसके कुछ देर बाद ही कंपनी के शेयर नीचे गिर गए और एक शेयर की कीमत केवल 10 डॉलर (लगभग 700 रुपये) रह गई। यह इसके सबसे निचले स्तर से केवल 12 सेंट ऊपर था। 

वलाड ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए बताया कि कंपनी ने 2019 से 2021 तक बहुत तेजी से ग्रोथ की। इसके नेट फंडेड अकाउंट्स 50 लाख से बढ़कर 2 करोड़ 20 लाख हो गए। कंपनी का रिवेन्यू 278 मिलियन डॉलर (21 अरब रुपये) से बढ़कर 1.8 बिलियन डॉलर (1.37 खरब रुपये) हो गया। इसके साथ कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 700 से बढ़कर 3800 हो गई। नतीजा ये हुआ कि कंपनी में कई पद और रोल डुप्लीकेट हो गए। इस सब के चलते कंपनी की क्षमता पर असर पड़ने लगा और कर्माचरियों की छटनी करने का निर्णय लिया गया। 

वलाड ने कहा कि यह फैसला अमल में लाना एक मुश्किल काम था। यह कदम जानबूझकर उठाया गया, ये सुनिश्चित करने के लिए कि हम अपने लक्ष्यों और मिशन के लिए उतने ही तत्पर हैं और फाइनेंस को डेमोक्रेटिक बनाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। कंपनी ने कहा कि वह अपने ग्लोबल एक्पेंशन को जारी रखेगी और नए ब्रोकरेज, क्रिप्टो और स्पेंड/सेव प्रोडक्ट्स पेश करती रहेगी। 

Crypto मार्केट में Robinhood का नाम डॉजकॉइन ट्रेडिंग ऐप के नाम से चमका। हाल में कंपनी के पास कुल डॉजकॉइन सर्कुलेशन का एक तिहाई हिस्सा है जो कि इसके क्लाइंट्स के बिहाफ पर इसके पास है। अगर तुलना करें तो Grayscale Bitcoin फंड सबसे बड़ा बिटकॉइन धारक है लेकिन इसके पास केवल बिटकॉइन सर्कुलेशन का 3 प्रतिशत हिस्सा ही है, जो इसके क्लाइंट्स के बिहाफ पर इसके पास है।  

रॉबिनहुड ऐप को सबसे ज्यादा फायदा 2021 की दूसरी तिमाही में हुआ था जब डॉजकॉइन अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। उसके बाद इसके रिवेन्यू में लगातार गिरावट आने लगी। हाल ही में कंपनी ने बिटकॉइन लाइटनिंग नेटवर्क की घोषणा की। लेकिन, कंपनी के सीईओ का मानना है कि डॉजकॉइन लोगों और इंटरनेट के लिए भविष्य की करेंसी बन सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »