इस ऐप से मात्र 19 पैसे प्रति मिनट की दर से करें एसटीडी व लोकल कॉल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 नवंबर 2015 17:52 IST
लोकप्रिय वॉयस कॉलिंग ऐप रिंगो ने गुरुवार देश में वॉयस कॉल के लिए नई दरों का ऐलान किया है। कंपनी का कहना है कि यूज़र उसकी सर्विस का इस्तेमाल करके पूरे देश में कॉल कर पाएंगे। उपभोक्ता को लोकल और एसटीडी कॉल के लिए मात्र 19 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज लगेगा।

रिंगो ऐप को पिछले साल अन्य देशों में लॉन्च किया गया था। ऐप को इस साल ही भारत में पेश किया गया। इससे कॉल करने के लिए यूज़र को 19 पैसे प्रति मिनट की दर से कीमत चुकाने पड़ेंगे। अगर देश में मौजूद नामी टेलीकॉम ऑपरेटर एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया के कॉल दरों से तुलान करें तो यह बेहद ही कम है। आमतौर पर ये कंपनियां एसटीडी कॉल के लिए 1.20 रुपये प्रति मिनट और लॉकल के लिए 0.40 प्रति मिनट का चार्ज लेती हैं। रिंगो का दावा है कि यूज़र उसके ऐप का इस्तेमाल करके अपने फोन कॉल बिल को 90 फीसदी तक कम कर सकते हैं।
Advertisement

ऐसे काम करता है रिंगो
सबसे पहले आपको रिंगो ऐप डाउनलोड करना होगा। फिर उस शख्स के नाम पर टैप करे जिसे कॉल करना है। इसके बाद यूज़र का कॉल सीधे उस शख्स को नहीं लगेगा। बल्कि रिंगो खुद उस शख्स को कॉल करेगा फिर उसे यूज़र से कनेक्ट कर देगा। इस कारण से जिस शख्स को यूज़र फोन करना चाहता है उसके पास रिंगो ऐप इंस्टॉल होना ज़रूरी नहीं है। और वॉयस कॉल बिना किसी भरोसेमंद डेटा कनेक्शन के भी काम करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.