Remove China Apps हुआ लोकप्रिय, चीन-विरोधी भावनाओं का मिला फायदा

Google Play Store पर रीमूव चीन ऐप्स मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इस ऐप को काम करने के लिए लॉग-इन करने की जरूरत नहीं पड़ती, यूज़र को बस अपने एंड्रॉयड डिवाइस में चीन द्वारा निर्मित ऐप की पहचान करने के लिए "scan" को चुनना होगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 1 जून 2020 14:34 IST
ख़ास बातें
  • Remove China Apps केवल एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए उपलब्ध
  • चीनी ऐप्स की पहचान कर अनइंस्टॉल करने में मदद करता है ऐप
  • कोरोना वायरस महामारी के कारण पनप रही है चीन विरोधी भावना

चीन निर्मित ऐप की पहचान करता है Remove China Apps

Remove China App भारत में काफी वायरल हो रहा है। यह एक एंड्रॉयड ऐप है, जो आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन में चीन के बने ऐप्स को पहचानता है और फिर उन्हें डिलीट कर देता है। हाल ही में लॉन्च हुआ यह ऐप बहुत ही कम वक्त में Google Play पर फ्री ऐप्स की लिस्ट में टॉप पर है। बता दें, Remove China Apps ऐप 17 मई को लॉन्च किया गया था और अब तक इस ऐप को 10 लाख से भी ज्यादा यूज़र्स ने डाउनलोड कर लिया है। ऐप को मिल रही सफलता के पीछे एक कारण चीन विरोधी भावना भी है, जो कि कोरोना वायरस महामारी के बाद से लगातार देश में पनप रही है। बता दें कि एक और ऐप है, जिसे इस भावना के चलते लाभ मिला है वो है Mitron App। TikTok विवाद के बाद से ही इस ऐप के डाउनलोड में जबरदस्त उछाल देखा गया है।
 

क्या है Remove China App?

Remove China Apps को बनाने वाले डेवलपर का दावा है कि यह ऐप उन्होंने लोगों को एजुकेट करने के उद्देश्य से विकसित की है, जो कि यूज़र्स को उनके एंड्रॉयड डिवाइस में मौजूद ऐप्स के देश की पहचान करने में मदद करता है। हालांकि, जैसा कि नाम से समझ आता है कि यह ऐप केवल उन्हीं ऐप्स की पहचान करता है जिन्हें चीन की कंपनियों द्वारा बनाया गया है और उनकी पहचान कर उन्हें यूज़र्स की इजाज़त लेकर हटाने की सुविधा प्रदान करता है।
Advertisement

जैसा कि हमने पहले बताया, यह ऐप ज्यादा पुराना नहीं है, इसे 17 मई को लॉन्च किया गया था। तब से यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर लाइव है और अब तक इसे 10 लाख से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इस ऐप को बड़ी संख्या में पॉज़िटिव रिव्यू मिल रहे हैं, और गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप की रेटिंग 4.8 स्टार है।
 

Remove China Apps:क्या है काम?

Google Play Store पर रीमूव चीन ऐप्स मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इस ऐप को काम करने के लिए लॉग-इन करने की जरूरत नहीं पड़ती, यूज़र को बस अपने एंड्रॉयड डिवाइस में चीन द्वारा निर्मित ऐप की पहचान करने के लिए "scan" को चुनना होगा।
Advertisement

गौर करने वाली बात यह है कि यह ऐप केवल उन्हीं ऐप्स की पहचान करता है, जिन्हें यूज़र्स द्वारा गूगल प्ले स्टोर या फिर अन्य थर्ड पार्टी ऐप स्टोर से अपने एंड्रॉयड डिवाइस में इंस्टॉल किया गया है। जो चीनी ऐप्स आपके स्मार्टफोन में प्री-इंस्टॉल आए थे, उनकी पहचान यह ऐप नहीं करता।

गौरतलब है कि Remove China Apps को OneTouch AppLabs द्वारा बनाया गया है, जो केवल गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट है। OneTouch AppLabs का दावा है कि यह जयपुर स्थित कंपनी है, जिसकी वेबसाइट 8 मई को बनाई गई थी।
Advertisement
 

Remove China Apps क्यों हो रहा है लोकप्रिय?

यह ऐप ऐसे समय पर आया है, जब देश में चीन विरोधी भावना बढ़ती जा रही है। यह भावना कई विवादों के बाद पनपी है, जिसमें YOUTUBE VS TIK-TOK, भारत-चीन सीमा विवाद और कोरोना वायरस महामारी शामिल है। हाल ही के एक सर्वे में सामने आया है कि 67 प्रतिशत भारतीय कोरोना वायरस महामारी फैलाने का जिम्मेदार चीन को मानते हैं।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Remove China Apps, Coronavirus, COVID 19, Google Play, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.