Reliance Jio का माय जियो एंड्रॉयड ऐप 10 करोड़ से ज़्यादा बार डाउनलोड

रिलायंस जियो के मायजियो ऐप ने गूगल प्ले पर एक नया कीर्तिमान बना दिया है। रिलायंस जियो यूज़र के लिए बनाए गए एंड्रॉयड ऐप को गूगल प्ले पर अब तक 10 करोड़ से ज़्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और इससे नई टेलीकॉम कंपनी के लगातार बढ़ते यूज़र बेस का भी पता चलता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अगस्त 2017 17:46 IST
रिलायंस जियो के मायजियो ऐप ने गूगल प्ले पर एक नया कीर्तिमान बना दिया है। रिलायंस जियो यूज़र के लिए बनाए गए एंड्रॉयड ऐप को गूगल प्ले पर अब तक 10 करोड़ से ज़्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है और इससे नई टेलीकॉम कंपनी के लगातार बढ़ते यूज़र बेस का भी पता चलता है। गौर करने वाली बात है कि, माय जियो ऐप अभी गूगल प्ले पर 'Top Free in Android Apps'में नौंवे नंबर पर लिस्टेड है। याद दिला दें कि, रिलायंस जियो के MyJio ऐप ने पिछले साल सितंबर में मुफ्त ऐप की लिस्ट में गूगल प्ले के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। रिलायंस जियो के मायजियो ऐप ने एक साल से भी कम समय में नई उपलब्ध हासिल कर ली है।

बता दें कि मायजियो, रिलायंस जियो सब्सक्राइबर के लिए बनाया गया कंपनी का आधिकारिक ऐप है जहां यूज़र रीचार्ज कर सकते हैं और अपना बैलेंस भी जांच सकते हैं। गूगल प्ले पर लिस्ट किए गए दूसरे जियो ऐप Jio4GVoice और JioTV को  भी तक 5 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसके अलावा  JioMusic, JioCinema, JioMoney Wallet, JioChat जो कि अभी भी बीटा में  हैं , उन्हें भी गूगल प्ले पर 1 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है।

रिलायंस जियो से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई को नाम ना बताने की शर्त पर बताया, ''मायजियो ने गूगल प्ले पर 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मायजियो ऐप दूसरा भारतीय मोबाइल ऐप है जिसने यह उपलब्ध हासिल की है और किसी टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा संचालित किया जाने वाला भी यह पहला सेल्प-केयर मोबाइल ऐप्लिकेशन है।''

दूसरी टेलीकॉम कंपनियां जैसे एयरटेल, वोडाफोन को अभी यह उपलब्धि हासिल नहीं हुई है। MyVodafone Android app को अब तक एक करोड़ जबकि  My Airtel app को भी लगभग इतने ही बार डाउनलोड किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio App, MyJio, My Airtel, My Vodafone, Jio

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
  2. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  4. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  6. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  7. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  10. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.