Realme PaySa इस फीचर के बूते देगा BHIM, Google Pay, Paytm को टक्कर

Realme PaySa ऐप को अब कंपनी केवल क्रेडिट के बजाय एक पेमेंट ऐप के रूप में पेश करने की तैयारी कर रही है और इसके लिए अब इस ऐप में UPI पेमेंट सपोर्ट जोड़े जाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2020 18:52 IST
ख़ास बातें
  • Realme PaySa को पिछले साल दिसंबर में किया गया था लॉन्च
  • ऐप को शुरुआत में लोन देने के लिए किया गया था लॉन्च
  • अब कंपनी चाहती है गूगल पे, पेटीएम और मी पे को टक्कर

Realme PaySa पर UPI पेमेंट के लिए कंपनी ने  HDFC बैंक के साथ भागीदारी की है।

Realme PaySa कंपनी का फाइनेंशियल सर्विस प्लेटफॉर्म है और अब कंपनी ने टीज़ किया है कि यह प्लेटफॉर्म युनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI को सपोर्ट करेगा। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने ट्वीट कर एक तस्वीर साझा की, जिसमें Realme PaySa ऐप पर UPI पेमेंट ट्रांस्फर के आंतरिक परीक्षण को दिखाया गया है। Google Pay, Paytm और Xiaomi के Mi Pay के बाद अब ऐसा प्रतित होता है कि रियलमी पेसा ऐप पर यूपीआई को जोड़ कर रियलमी भी इस स्पेस में अपना हाथ आज़माना चाहती है। कंपनी ने इस ऐप को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था और कंपनी इसके ज़रिए यूज़र्स को 8,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक का लोन दे रही थी।

माधव शेठ द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर Realme PaySa में एक UPI आधारित लेनदेन दिखाती है। यह भी पता चलता है कि रियलमी ने इसके लिए  HDFC बैंक के साथ भागीदारी की है।
Advertisement

हालांकि इस फीचर के रोलआउट पर फिलहाल कंपनी ने किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है। सेठ ने जानकारी दी है कि UPI बेस्ड पेमेंट फिलहाल टेस्टिंग फेज़ में है और यूज़र्स के लिए इसे "जल्द ही" जारी किया जाएगा।
 

रियलमी पेसा ऐप को भारत में यूज़र्स और छोटे और मध्यम वर्ग के एंटरप्राइसेस (SMEs) के बीच होने वाले लेनदेन को आसान बनाने के लिए लॉन्च किया गया था। Oppo के स्वामित्व वाले फिनटेक स्टार्टअप FinShell द्वारा समर्थित यह ऐप लेंडिंग सेवा, स्क्रीन बीमा और व्यक्तिगत लोन देता है। यह ऐप CreditMantri के जरिए क्रेडिट रिपोर्ट भी देता है। ये सभी फीचर्स Realme PaySa ऐप को Xiaomi के Mi Credit के खिलाफ एक आकर्षक विकल्प बना रहे हैं।
Advertisement

हालांकि रियलमी अब अपने इस ऐप को केवल क्रेडिट के बजाय एक पेमेंट ऐप के रूप में पेश करने की तैयारी कर रही है और इसके लिए अब इस ऐप में UPI पेमेंट सपोर्ट जोड़े जाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि ऐसा होता है तो यह सीधे गूगल पे, पेटीएम और मी पे के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा, जो इस समय भारत में सबसे लोकप्रिय यूपीआई पेमेंट ऐप्स हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme PaySa, Realme Payment App
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.