पोकेमॉन गो भारत में लॉन्च, रिलायंस डिजिटल स्टोर बनेंगे 'पोकेस्टॉप'

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2016 10:08 IST
ख़ास बातें
  • यह गेम बुधवार से भारत में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है
  • गेम को अब तक 500 मिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है
  • जियो चैट यूज़र को एक्सक्लूसिव पोकेमॉन गो चैनल का एक्सेस मिलेगा
पोकेमॉन गो निर्विवाद रूप से 2016 का सबसे ज्यादा लोकप्रिय मोबाइल वीडियो गेम रहा है। अब आखिरकार इस गेम को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ख़ास बात है कि इस ऑग्ययुमेंटेड रियलिटी मोबाइल गेम के डेवलेपर नियांटिक इंक. ने पोकेमॉन कंपनी के साथ मिलकर देश में इस गेम के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने कहा कि, यह गेम भारत में बुधवार से गूगल प्ले और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

रिलायंस जियो ने एक बयान में कहा कि, इस साझेदारी के तहत, रिलायंस डिजिटल स्टोर और कंपनी के चुनिंदा पार्टनर के परिसर गेम में 'पोकस्टॉप' या 'जिम' के तौर पर बुधवार से दिखेंगे।
Advertisement

याद दिला दें कि पोकेमॉल गो को इस साल जुलाई में लॉन्च किया गया था और इसके बाद दुनिया भर में लोग इसके दीवाने हो गए थे। लोगों ने इस गेम को जमकर खेला और इसके लिए सोशल ग्रुप भी बनाए गए। इस मोबाइल गेम ने गूगल प्ले और ऐप स्टोर पर कई उपलब्धियां भी हासिल कीं। लॉन्च के बाद से अब तक इसे 500 मिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है।

इस गेम को भारत में रिलीज़ करते समय नियांटिक के मुख्य कार्यकारी और संस्थापक जॉन हैंक ने कहा, ''भारत में पोकेमॉन गो को लॉन्च करने के लिए जियो के साथ अपनी साझेदारी से हम बेहद खुश हैं। भारत में पोकेमॉन फैंस को देखने के लिए हम उत्साहित हैं और जियो के 4जी एलटीई नेटवर्क से इस गेम को खेलना निश्चित तौर पर एक शानदार अनुभव होगा।''
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि गेम खेलने वालों को रिलायंस जियो के मैसेजिंग ऐप जियोचैट पर एक एक्सक्लूसिव पोकेमॉन गो चैनल भी मिलेगा। कंपनी ने कहा, ''पोकेमॉन गो चैनल से पोकेमॉन गो खेलने वाले लोगों को इकट्ठा करेगा और इस पर गेमिंग कम्युनिटी को डेली टिप्स, कॉन्टेस्ट, क्लू और स्पेसशल इवेंट का हिस्सा बनने का मौका भी मिलेगा।''
Advertisement

रिलायंस जियो ने हाल ही में कंपनी के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर का ऐलान किया था। इस ऑफर के तहत यूज़र को तीन और महीनों के लिए मुफ्त डेटा मिलेगा। इसका मतलब है कि रिलायंस जियो यूज़र बिना किसी डेटा चार्ज के ही इस गेम को डाउनलोड कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.