पोकेमॉन गो की दीवानी हुई सारी दुनिया, जानें इस गेम के बारे में

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जुलाई 2016 11:42 IST
अगर आपको कई लोग हाथों में मोबाइल लिए बीच-बीच में चलते हुए और स्क्रीन पर कुछ करते नज़र आएं तो चौंकिएगा मत। संभावना है कि वे लोग पोकेमॉन गो गेम खेल रहे हों। जी हां, इस गेम ने लोकप्रियता की सारी हदें पार कर दी हैं। हर दूसरा शख्स इसके बारे में ही बात कर रहा है। अंदाज़ा इससे ही लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के मात्र 1 हफ्ते के अंदर ही यह टिंडर से ज्यादा लोकप्रिय हो गया है।

पोकेमॉन एक अंतरराष्ट्रीय सनसनी है जिसकी शुरुआत 20 साल पहले 1995 में हुई थी। इस वीडियो गेम ने कई कॉमिक बुक, सिनेमा और टेलीविजन सीरीज के लिए प्रेरणा का काम किया है। अगर आपने यह गेम कभी नहीं खेला है तो आप इसकी पहचान प्यारे दिखने वाले दैत्यों से कर सकते हैं।
Advertisement

पोकेमॉन गो इस सीरीज का लेटस्ट गेम है। यह स्मार्टफोन के लिए पहला गेम है जिसे नियानटिक लैब्स ने तैयार किया है। इस कंपनी ने पहले भी एक ऐसा ही गेम इनग्रेस बनाया था जो ज्यादा सफल नहीं हुआ। ऐसा लगता है कि पोकेमॉन गो के जरिए कंपनी ने हिट फॉर्मूला हासिल कर लिया। आइए आपको पोकेमॉन गो के बारे में विस्तार से बताते हैं।

1. पोकेमॉन गो एक स्मार्टफोन गेम है जो निनटेंडो के क्लासिक पोकेमॉन गेम्स पर आधारित है।
Advertisement

2. यह एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है। इसे अभी आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। अगर आपके पास एंड्रॉयड फोन है तो आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
Advertisement

3. इस गेम में आप फोन के कैमरे का इस्तेमाल करके प्यारे दैत्यों (पोकेमॉन) को पकड़कर प्वाइंट हासिल कर सकते हैं। आप इन पोकेमॉन को ट्रेनिंग भी दे सकते हैं और उनका इस्तेमाल जिम्स वाले बेटल में भी किया जा सकता है।

4. इस गेम को रिलीज हुए अभी एक हफ्ते भी नहीं हुए हैं और पोकेमॉन गो टिंडर से ज्यादा लोकप्रिय हो चुका है।
Advertisement

5. पोकेमॉन हासिल करने और जिम्स में लड़ने के लिए आपको वास्तविक दुनिया में चलना होगा। आप जब भी चलेंगे और मुड़ेंगे, गेम के अंदर आपका कैरेक्टर भी चलेगा और मुड़ेगा।
Advertisement

6. पोकेमॉन एग्स को हैच करने के लिए आपको एक निर्धारित दूरी चल कर तय करनी होगी। अलग किस्म का अंडा हासिल करना है? पोकेमॉन पाने के लिए 10 किलोमीटर तक चलने के लिए तैयार रहिए।

7. इस गेम को खेलने के लिए लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। बड़ी ही अजीबो-गरीब कहानियां सामने आ रही हैं। एक पोकेमॉन खिलाड़ी को तो शव मिल गया था।

8. नियानटिक पोकेमॉन गो की मांग से बहुत खुश है। ट्विटर पर ज्यादातर लोगों की यही शिकायत है कि गेम का सर्वर कई बार धीमा पड़ जा रहा है। इसी वजह से गेम को भी अभी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में पेश नहीं किया गया है।

9. अगर आप आईफोन इस्तेमाल करते हैं तो यह गेम आपके गूगल अकाउंट का पूरा एक्सेस हासिल कर लेता है। यह इस गेम के लिए बहुत ज्यादा है। कंपनी को एहसास हो चुका है कि यह गलत है और आने वाले अपडेट में इस कमी को दूर किया जाएगा।

10. पोकेमॉन, पॉकेट मॉन्सटर्स का छोटा वर्ज़न है। ऑरिजनल गेम को ऐसे बनाया गया था कि बच्चे बाहर जानकर और सामान को इकट्ठा करने का एहसास पा सकें। नए गेम में इसे वास्तविक तौर पर लागू किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Apple, Cheat Sheet, Games, Mobiles, Niantic Labs, Pokemon, Pokemon Go

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  3. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  4. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  5. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  7. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  8. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  9. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  10. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.