PhonePe यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब विदेश में भी कर सकेंगे UPI के जरिए पेमेंट!

कंपनी ने इसके लिए कुछ देशों की लिस्ट भी जारी की है जिनमें इस सर्विस को शुरू किया गया है। यानि कि फिलहाल बताए गए देशों में यह सर्विस शुरू की जा रही है जिसमें यूएई, सिंगापुर, मॉरीशस, नेपाल, भूटान शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 फरवरी 2023 08:34 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसके लिए कुछ देशों की लिस्ट भी जारी की है।
  • जिसमें यूएई, सिंगापुर, मॉरीशस, नेपाल, भूटान शामिल हैं।
  • यूपीआई का पिन दर्ज करके सुविधा को चालू किया जा सकता है।

फोनपे पहला ऐसा ऐप है जो UPI के जरिए विदेश में पेमेंट सर्विस शुरू करने जा रहा है। 

डिजिटलाइजेशन के युग में अब लगभग हर काम ऑनलाइन हो रहा है। इसके साथ ही भुगतान यानि पेमेंट करने का तरीका भी बदल गया है। पहले जहां कैश के बिना काम नहीं होता था, फिर उसकी जगह एटीएम कार्ड या प्लास्टिक मनी ने ले ली। फिर उससे भी एक कदम आगे अब पेमेंट ऑनलाइन ही होने लगी। जिसमें Paytm, Google Pay, PhonePe जैसे प्लेयर्स भी शामिल हो गए। इनमें से PhonePe एक कदम और आगे चला गया है जिसने अब विदेश में भी पेमेंट करने की सुविधा का ऐलान कर दिया है। फोनपे पहला ऐसा ऐप है जो UPI के जरिए विदेश में पेमेंट सर्विस शुरू करने जा रहा है। 

PhonePe यूजर्स को मिलने वाली सहूलियत का दायरा अब बढ़ गया है। यह पहला ऐसा डिजिटल पेमेंट ऐप बन गया है जिसमें यूपीआई के जरिए यूजर्स अब इंटरनेशनल पेमेंट्स भी कर सकेंगे। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने ऐसी सर्विस का ऐलान किया है जिसके शुरू होने के बाद यूजर्स फॉरेन मर्चेंट्स के पास यूपीआई के माध्यम से पेमेंट कर सकेंगे। यह वैसे ही काम करेगा जैसे इंटरनेशनल डेबिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट की जाती है। फोनपे इस्तेमाल करने वाला यूजर ऐप में यूपीआई इंटरनेशनल के लिए यूपीआई से लिंक गिए गए बैंक अकाउंट को सक्रिया कर सकता है। 

फोनपे का कहना है कि यह एक्टिवेशन या तो पेमेंट की जाने वाली जगह पर जाकर किया जा सकता है या फिर विदेश यात्रा से पहले भी किया जा सकता है। यूपीआई का पिन दर्ज करके सुविधा को चालू किया जा सकता है। यानि कि अब यूजर्स को देश से बाहर पेमेंट करने के लिए क्रेडिट कार्ड आदि की आवश्यकता नहीं होगी। अब मोबाइल में रखी ऐप के जरिए ही यूजर विदेशों में भी पेमेंट कर पाएंगे। 

कंपनी ने इसके लिए कुछ देशों की लिस्ट भी जारी की है जिनमें इस सर्विस को शुरू किया गया है। यानि कि फिलहाल बताए गए देशों में यह सर्विस शुरू की जा रही है जिसमें यूएई, सिंगापुर, मॉरीशस, नेपाल, भूटान शामिल हैं। फोनपे भारत में सबसे पॉपुलर डिजिटल पेमेंट ऐप है जिसकी यूपीआई पेमेंट में 50.2% के लगभग हिस्सेदारी है।  यूपीआई इंटरनेशनल आने वाले दिनों में और भी अधिक देशों में शुरू किया जाने की उम्मीद है। इनमें जल्द ही ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, हांगकांग, अमेरिका, सऊदी अरब, यूनाइटेड किंगडम आदि को भी शामिल किया जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.