पेटीएम में क्रेडिट कार्ड से पैसे डालने पर फिर कोई चार्ज नहीं लगेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 मार्च 2017 11:07 IST
बुधवार को डिजिटल पेमेंट कंपनी ने ऐलान किया था कि क्रेडिट कार्ड के जरिए पेटीएम वॉलेट को रीचार्ज करने पर अब 2 प्रतिशत का डिपॉज़िट शुल्क लगेगा। पेटीएम के यूज़र को यह फैसला पसंद नहीं आया। और गुरुवार को देर रात को 'यूज़र की सुविधा को ध्यान में रखते हुए' में कंपनी ने इस फैसले को वापस ले लिया।

बता दें कि 2 प्रतिशत शुल्क चार्ज करने से पहले, नवंबर से पेटीएम ने यूज़र को वॉलेट से अपने बैंक अकाउंट में बिना किसी शुल्क के पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा दी। आमतौर पर वॉलेट से पैसे ट्रांसफर करने पर चार्ज लिया जाता है। लेकिन नोटबंदी के बाद पेटीएम के साथ अन्य वॉलेट ने भी ऐसी ही सुविधा दी थी। इसके अलावा इन वॉलेट में पैसे डालने पर भी कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली जाती थी। इसका मतलब है कि क्रेडिट कार्ड यूज़र अपने पेटीएम वॉलेट में कार्ड के ज़रिए पैसे डाल सकते हैं। इसके बाद उस पैसे को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना संभव है। इस प्रक्रिया में वॉलेट और बैंक द्वारा कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली जा रही है। पेटीएम ने बताया, "कुछ यूज़र इसके जरिए कार्ड में प्वाइंट जमा कर रहे थे जो मुफ्त कैश के जैसा है। दूसरी तरफ, बिना ब्याज के पैसे इस्तेमाल कर रहे थे।" इस पूरी प्रक्रिया के लिए पेटीएम की ओर से सब्सिडी दी जाती है।
Advertisement

कंपनी ने कहा कि कुछ यूज़र वॉलेट के ज़रिए कैश को इधर से उधर करके रीवार्ड प्वाइंट्स के ज़रिए मुफ्त में पैसे कमा रहे थे। पेटीएम ने अपने उन यूज़र से 2 फीसदी चार्ज लेने का फैसला किया है जो क्रेडिट कार्ड के ज़रिए वॉलेट में पैसे डालते हैं। पेटीएम ने कहा कि भरोसेमंद यूज़र को कंपनी 2 प्रतिशत चार्ज को कूपन के तौर पर लौटा देगी जिनका इस्तेमाल पेटीएम पर किया जा सकता है।

कंपनी ने फैसला वापस लेते हुए कहा, ''लाखों ग्राहकों और व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए, हमने 2 प्रतिशत चार्ज वापस लेने का फैसला किया है। और हम किसी तरह के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए कई फ़ीचर लाएंगे।''
Advertisement

हालांकि, अभी पेटीएम ने साफ नहीं किया है कि कंपनी गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए क्या करेगी।
Advertisement

बता दें कि पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 ने गैज़ेट्स 360 में निवेश किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.