लाइव टीवी और क्रिकेट अपडेट के लिए अब Paytm करें

ई-कॉमर्स पेमेंट और डिजिटल वॉलेट स्टार्टअप Paytm ने पिछले हफ्ते इनबॉक्स में नए फीचर का ऐलान किया था। ये नए फीचर हैं...

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 18 जून 2018 18:08 IST

Paytm

ई-कॉमर्स पेमेंट और डिजिटल वॉलेट स्टार्टअप Paytm ने पिछले हफ्ते इनबॉक्स में नए फीचर का ऐलान किया था। ये नए फीचर हैं - इन-ऐप लाइव टीवी स्ट्रीमिंग, डेली न्यूज़, क्रिकेट अपडेट्स, एंटरटेनमेंट वीडियोज़ और गेम्स। कंपनी ने बताया है कि ये फीचर बीटा टेस्टिंग के बाद अब नए सिरे से लागू हो रहे हैं। बता दें कि ये फीचर, आईओएस में पहले से ही मौज़ूद हैं लेकिन इस सप्ताह संभवत: ये एंड्रॉयड में भी उपलब्ध हो जाएंगे। Paytm इनबॉक्स कंपनी की इंस्टेंट मैसेजिंग सेवा है, जो यूज़र को अन्य यूज़र से संवाद में मदद करती है।

Paytm इनबॉक्स टैब ऐप में नैविगेशन मेन्यु के बॉटम राइट में मिलेगा। आइकन पर टैप करने पर - न्यूज़, टीवी, गेम्स और चैट के विकल्प मिलेंगे। हालांकि, तीन विकल्प पहले से थे, अब तीन नए अपडेट का हिस्सा हैं। न्यूज़ टैब में न्यूज़ स्टोरी देखने का अनुभव मिलेगा। टीवी टैब में नॉलेज, म्यूज़िक, एजुकेशन आदि क्षेत्र का मज़ा लेना संभव होगा।
Advertisement

आखिर में गेम्स टैब है, जो ट्रिविया और क्विज़ गेम से भरा है। यह कुछ स्पोर्ट्स गेम जैसे एंग्री बर्ड्स नॉकऑफ के साथ आता है। लिस्ट में 10 तक गेम मिलेंगे। Paytm के ये सभी नए फीचर, आईओएस पर परखे जा सकते हैं। चैट विकल्प पहले की तरह पेटीएम कॉन्टैक्ट से संपर्क साधने में मददगार साबित होगा।

बता दें कि इसी साल अप्रैल महीने में पेटीएम ने नए होम डिज़ाइन का ऐलान किया था। इसमें होम प्रोफाइल और पासबुक सेक्शन में बदला हुए थे। अपडेट एंड्रॉयड, आईओएस दोनों में जारी किया जा चुका है।
Advertisement

(ज्ञात हो, पेटीएम की मालिक कंपनी 197 कम्युनिकेशंस ने गैजेट्स 360 में निवेश किया है)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Paytm, Paytm Inbox
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.