अब सिरी से बोलकर बुक करें ओला कैब

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 28 सितंबर 2016 17:08 IST
ऐप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी ओला ने आईओएस 10 के लिए नया अपडेट जारी किया गया है। इसके जरिये आईफोन और आईपैड यूज़र अब सिरी, ऐपल वर्चुअल असिस्टेंट के जरिये कैब बुक करा सकेंगे।

ओला ने एक बयान में कहा कि इस अपडेट में ऐपल मैप्स इंटिग्रेशन को भी शामिल किया गया है। इससे आईफोन और आईपैड के ग्राहकों को कैब बुक कराने में अधिक सुविधा होगी।
Advertisement

बयान में कहा गया है कि आईओएस 10 आईफोन और आईपैड ग्राहकों को सिर्फ ‘हाई सिरी, गेट मी ओलाकैब’ बोलना होगा और उनकी कैब की बुकिंग हो जाएगी।

ओला के सह संस्थापक एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) अंकित भाटी ने कहा, ‘‘हमारे सभी समाधानों की मुख्य बात तकनीक है। आईओएस 10 के साथ ऐप के इंटिग्रेशन से हमारे ग्राहकों का अनुभव बेहतर हो सकेगा। हम दुनिया में सिरीकिट तथा मैपकिट को अपनाने वाले पहले लोगों में हैं।’’
Advertisement


इसके अलावा ओला ने ऐप्पल वॉच के लिए एक अलग ऐप भी लॉन्च किया जिससे ऐप्पल डिवाइस पर शानदार अनुभव मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone, iOS 10, Ola, Siri, Update, Apple Maps, Apps, Apple Watch, Ride Hailing
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.