Nokia और Motorola स्मार्टफोन को मिल सकता है गूगल पिक्सल मॉडल का यह खास फीचर

नोकिया (Nokia) और मोटोरोला (Motorola) स्मार्टफोन को गूगल पिक्सल मॉडल का एक खास फीचर दिया जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2019 12:45 IST
ख़ास बातें
  • कॉल स्क्रीन लेता है गूगल असिस्टेंट की मदद
  • Nokia और Motorola फोन को जल्द मिल सकता है कॉल स्क्रीन फीचर
  • जंक और स्पेम कॉल से दूर रखेगा कॉल स्क्रीन फीचर

Nokia और Motorola स्मार्टफोन को मिल सकता है गूगल पिक्सल मॉडल का यह खास फीचर

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि Google अपने गूगल फोन ऐप में दिए कॉल स्क्रीन फीचर के विस्तार की योजना बना रही है। यह फीचर नोकिया (Nokia) और मोटोरोला (Motorola) स्मार्टफोन में दिया जा सकता है। फिलहाल यह फीचर अभी लिमिटेड Google Pixel डिवाइस पर ही उपलब्ध है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि कॉल स्क्रीन फीचर (Call Screen Feature) गूगल असिस्टेंट की मदद से यूज़र को स्पैम और अन्य जंक कॉल से दूर रखने में मदद करता है। इस फीचर को पिछले साल अक्टूबर में पेश किया गया था।

रेडिट यूज़र जिसका स्क्रीन नेम hkyq है ने वेबसाइट पर लिखा कि गूगल फोन बीटा ऐप में फाइल को ब्राउज करते समय दो फ्लैग मिले। यह इस बात की ओर संकेत दे रहे हैं कि कॉल स्क्रीन फीचर को दूसरे फोन के लिए भी जारी किया जा सकता है। कोड इस बात का संकेत दे रहा है कि Google अपने इस फीचर को नोकिया (Nokia) और मोटोरोला (Motorola) फोन के लिए जारी कर सकती है।

नोकिया और मोटोरोला फोन के लिए कॉल स्क्रीन फीचर को जारी किया जा सकता है, इसके अलावा फिलहाल कोई अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन दोनों ब्रांड के एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन को सबसे पहले यह फीचर मिल सकता है। इस फीचर को पिछले साल अक्टूबर में Pixel 3 स्मार्टफोन के साथ पेश किया गया था और दिसंबर में इसे रोल आउट किया गया था।

कॉल स्क्रीन के गूगल सपोर्ट पेज के अनुसार, यह फीचर अभी यूएस में केवल इंग्लिश स्पीकर्स के लिए है जिनके पास Pixel 2, 2 XL, पिक्सल 3 या पिक्सल 3 XL  फोन है। जब कॉल स्क्रीन ऐनेबल होगी यूज़र को कॉल आने पर स्क्रीन कॉल का ऑप्शन दिखाई देगा। अगर आप फीचर पर टैप करते हैं तो यह गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल कर कॉलर से बात करता है और ट्रांसक्रिप्शन प्रदान करता है। ट्रांसक्रिप्शन देखने के बाद यूज़र इस बात का निर्णय ले सकते हैं कि उन्हें कॉल उठाना है या फिर कट करना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google phone, Call Screen, Nokia, HMD Global, Motorola, Google Pixel

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.