Mrs. Serial Killer का ट्रेलर लॉन्च, Netflix पर रिलीज होगी 1 मई को

Mrs Serial Killer के दो मिनट के इस ट्रेलर में मनोज बाजपेयी एक डॉक्टर के रूप में दिखे हैं, जिन पर एक सीरियल किलर होने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2020 17:51 IST
ख़ास बातें
  • 1 मई को दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी मिसेज सीरियल किलर
  • सभी स्टार्स ने की अपने किरदारों के बारे में बात
  • भारत के लिए यह नेटफ्लिक्स की पांचवीं ऑरिजनल फिल्म है

Mrs Serial Killer का निर्देशन फराह खान और उनके पति शिरीष कुंदर कर रहे हैं

Mrs. Serial Killer का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। Netflix की यह भारत के लिए अगली ऑरिज़नल फिल्म है, जिसका दो मिनट लम्बा ट्रेलर ज़ारी किया गया है। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज, मनोज बाजपेयी, मोहित रैना और ज़ैन मैरी खान महत्वपूर्ण किरदार में हैं। ज़ैन मैरी खान आमिर खान की भतीजी हैं। दो मिनट के इस ट्रेलर में मनोज बाजपेयी एक डॉक्टर के रूप में दिखे हैं जिन पर एक सीरियल किलर होने का आरोप लगा है, जो लड़कियों को फंसाकर उनका मर्डर कर देता है। वहीं, जैकलीन उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं, जो अपने पति को बेगुनाह साबित करने के लिए सीरियल किलर बनने का ढोंग करती है। मिसेज सीरियल किलर फिल्म का निर्देशन फराह खान और उनके पति शिरीष कुंदर कर रहे हैं।

 

Advertisement

ट्रेलर रिलीज पर फिल्म के सभी स्टार्स ने अपने-अपने किरदार के बारे में जानकारी दी।

जैकलीन फर्नांडिज ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बताया कि उनका किरदार कुछ ऐसी परिस्थियों में फंस चुका है कि उन्हें कुछ भयानक करना सीखना होगा और मिसेज सीरियल किलर बनना होगा।
Advertisement

वहीं मनोज बाजपेयी ने इस किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म में उनके किरदार का नाम मृत्युंजॉय मुखर्जी है। उनका यह किरदार शिरीष कुंदर ने लिखा है, जिनके साथ वह साल 2016 में बनी शॉर्ट फिल्म कृति में काम कर चुके हैं। उनके किरदार के पास सब-कुछ है, लेकिन एक दिन दुनिया उन पर सीरियल किलर होने का आरोप लगा देती है। वह इस वक्त बेबस है और सिर्फ अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए अपनी पत्नी पर निर्भर है। मनोज बाजपेयी ने कहा नेटफ्लिक्स के साथ उनका यह पहला किरदार है और वह इसके लिए बेहद ही उत्साहित हैं।
Advertisement

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है कि मनोज बायपेयी ने वेब की दुनिया में कदम रखा है। इससे पहले वह अमेज़न प्राइम की वेब सीरीज़ 'द फैमिली मैन' में भी नज़र आ चुके हैं।

मोहित रैना फिल्म में पुलिस का किरदार निभा रहे हैं, रैना ने बताया कि उनका किरदार न्याय की तलाश में रहता है। लेकिन उसका अतीत उसके वर्तमान इरादों को प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि वह यह जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि पब्लिक उनके किरदार इमरान शाहिद के बारे में क्या सोचती है।
Advertisement

1 मई को दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी मिसेज सीरियल किलर।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.