Mitron ने लॉन्च किया Atmanirbhar Apps, मेड-इन-इंडिया ऐप्स को प्रमोट करना है मकसद

Atmanirbhar Apps ऐप पर किस प्रकार का रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं पड़ती, केवल डाउनलोड करके आप सीधे भारतीय ऐप के सुझावों प्राप्त कर सकते हैं। इनमें Aarogya Setu, BHIM, Narendra Modi app, JioTV, DigiLocker, Kaagaz Scanner और IRCTC Rail Connect आदि ऐप्स शामिल हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 नवंबर 2020 10:05 IST
ख़ास बातें
  • Atmanirbhar Apps केवल एंड्रॉयड पर डाउनलोड के लिए है उपलब्ध
  • आत्मनिर्भर ऐप पर उपलब्ध है 100 से ज्यादा ऐप के सुझाव
  • साल के अंत तक 500 से ज्यादा ऐप को जोड़ने की है योजना

आत्मनिर्भर ऐप का साइज़ 12एमबी है।

Mitron स्वदेशी शॉर्ट-फॉर्म वीडियो शेयरिंग ऐप ने गूगल प्ले पर Atmanirbhar Apps लॉन्च किया है, यह एक ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में पेश किया गया है जहां आपको सभी प्रकार की मेड-इन-इंडिया ऐप्स के सुझाव उपलब्ध होंगे। आत्मनिर्भर ऐप्स भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'आत्मनिर्भर भारत' पहल को आगे बढ़ाता नज़र आता है, जो कि यूज़र्स को स्वदेशी ऐप के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। यह ऐप्स बिजनेस, ई-लर्निंग, न्यूज़, हेल्थ, शॉपिंग, गेम्स, यूटिलिटी, इंटरटनमेंट, सोशल जैसी कैटेगरी के आधार पर सुझाव प्रदान करता है। हालांकि, फिलहाल 'आत्मनिर्भर ऐप्स' एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

Atmanirbhar Apps गूगल प्ले पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यह ऐप आपको लोकल डेवलपर्स द्वारा निर्मित किए गए 100 से ज्यादा भारतीय ऐप्स को एक्सप्लोर और डिस्कवर करने की इज़ाजत देता है। इसके अलावा इस ऐप में नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई आत्मनिर्भर भारत की पहल को सपोर्ट करने की प्रतिज्ञा लेने का भी विकल्प मिलता है। आपको बता दें, इस ऐप पर किस प्रकार का रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं पड़ती, केवल डाउनलोड करके आप सीधे भारतीय ऐप के सुझावों प्राप्त कर सकते हैं। इनमें Aarogya Setu, BHIM, Narendra Modi app, JioTV, DigiLocker, Kaagaz Scanner और IRCTC Rail Connect आदि ऐप्स शामिल हैं।

इस लिस्ट में आपको ऐप्स के साइज़, उन्हें कितने भारतीयों द्वारा इंस्टॉल किया गया है और ऐप्स क्या काम करता है उसके बारे में डिसक्रिप्शन आदि की जानकारी मिलती है। आत्मनिर्भर ऐप का साइज़ 12एमबी है। कंपनी का दावा है कि फिलहाल उनके प्लेटफॉर्म पर 100 से ज्यादा ऐप्स मौजूद है और साल के अंत तक इस पर 500 ऐप्स के सपोर्ट को लेकर आना है। यह प्लेटफॉर्म गवर्नेंस, यूटिलिटी, एग्रीकल्चर, गेमिंग, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, ई-लर्निंग, इत्यादि जैसी कैटेगरी से कई प्रकार के ऐप्स को होस्ट करता है। इसके अलावा, इस प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसे भी ऐप्स भी मौजूद है, जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते जैसे Atmanirbh Kifayat, Grocit, Jain Thela, Home Shoppy, YourQuote, Vridhi Stores, Xploree AI Keyboard, mParivahan, आदि।
 

कैसे काम करता है यह ऐप-

ऐप पर सुझाए गए ऐप के बगल में आपको Get App का बटन दिखेगा, जो कि आपको सीधे उस ऐप की गूगल प्ले लिस्टिंग पर ले जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जैसे कि हमने बताया फिलहाल यह ऐप केवल एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है, और iOS पर इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सस्ता या स्मार्ट, BLDC या नॉर्मल मोटर? सही Ceiling Fan कैसे चुनें, यहां है पूरी गाइड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Model Y का नया वर्जन लॉन्च कर सकती है Tesla
  2. पाकिस्तान ने हटाया क्रिप्टोकरेंसीज से बैन, नए कानून से क्रिप्टो सेगमेंट को मिला कानूनी दर्जा
  3. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में बड़ी गिरावट, Vivo का मार्केट में पहला रैंक
  4. AI से काम आसान, लेकिन दिमाग को लग रही “शॉर्टकट” की आदत! स्टडी में बड़ा खुलासा
  5. Simple Ultra इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 400 किलोमीटर की रेंज का दावा 
  6. Android यूजर्स को बुरी लग सकती है ये रिपोर्ट, वफादारी में आगे निकले iPhone यूजर्स!
  7. boAt CineHead E1 लॉन्च: 150-इंच तक स्क्रीन साइज और Android सपोर्ट, कीमत Rs 8 हजार से कम
  8. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, जल्द होगा लॉन्च
  9. Sony लाएगा पावरफुल पोर्टेबल PS6? नए लीक में हुए बड़े खुलासे
  10. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.