क्रिएटर्स के लिए Meta ला रहा है एडवांस एडिटिंग टूल्स वाला ऐप 'Edits', जानें डाउनलोड के लिए कब होगा उपलब्ध?

Edits में पारंपरिक वीडियो एडिटिंग ऐप की तुलना में कई अन्य फीचर्स उपलब्ध होंगे, जो इसे भीड़ से अलग बनाता है। उनके द्वारा बताई गई खासियतों से प्रतीत होता है कि यह ByteDance के Capcut से मिलता-जुलता प्लेटफॉर्म होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जनवरी 2025 20:43 IST
ख़ास बातें
  • इंस्टाग्राम के सीईओ एडम मोसेरी ने रविवार रात एक वीडियो शेयर किया
  • इसे क्रिएटिव टूल्स का एक कंप्लीट सूट बताया गया है
  • कई डवांस एडिटिंग ऑप्शन्स के साथ ड्राफ्ट-शेयरिंग क्षमता से भी लैस होगा

Photo Credit: App Store

Instagram के सीईओ एडम मोसेरी ने Meta के अपकमिंग वीडियो एडिटिंग ऐप Edits की घोषणा की, जो मार्च में Androd और iOS के लिए लॉन्च होगा। उन्होंने अपने वीडियो में ऐप को "क्रिएटिव टूल्स का एक फुल सूट" बताया। Edits में हाई क्वालिटी कैमरा, प्रेरणा के लिए एक अलग टैब, आइडियाज को ट्रैक करने के लिए टूल, एडवांस एडिटिंग ऑप्शन और ड्राफ्ट-शेयरिंग कैपेबिलिटीज जैसे फीचर्स शामिल होंगे। ऐप इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के लिए इनसाइट्स भी दिखाएगा। Apple ऐप स्टोर पर इसके लिए प्री-ऑर्डर ओपन हैं, जल्द ही Google Play पर भी यह उपलब्ध होगा। ऐसा प्रतीत होता है कि हाल ही में TikTok के संभावित अमेरिकी प्रतिबंध और 19 जनवरी को ByteDance के Capcut के ऐप स्टोर से अस्थायी रूप से हटाए जाने का Meta भरपूर फायदा उठाने का प्रयास कर रहा है।

इंस्टाग्राम के सीईओ एडम मोसेरी ने रविवार रात एक वीडियो शेयर किया, जिसमें Meta द्वारा जल्द ही Edits नाम से एक नया वीडियो एडिटिंग ऐप लॉन्च करने की घोषणा की गई। इसमें मोसेरी ने अपकमिंग ऐप के कई फीचर्स पर भी रोशनी डाली और बताया कि ऐप Android और iOS दोनों डिवाइस के लिए उपलब्ध होगा। मोसेरी ने वीडियो को Threads पर शेयर किया। उन्होंने बताया कि Edits में पारंपरिक वीडियो एडिटिंग ऐप की तुलना में कई अन्य फीचर्स उपलब्ध होंगे, जो इसे भीड़ से अलग बनाता है। उनके द्वारा बताई गई खासियतों से प्रतीत होता है कि यह ByteDance के Capcut से मिलता-जुलता प्लेटफॉर्म होगा।
 
मोसेरी ने अपने वीडियो में कहा कि यह क्रिएटिव टूल्स का एक कंप्लीट सूट है। इसमें आइडियाज को ट्रैक करने के लिए एक टूल होगा और साथ ही इंस्पिरेशन के लिए एक अलग टैब दिया जाएगा। यह यूजर्स को एडवांस एडिटिंग ऑप्शन्स देगा और साथ ही ड्राफ्ट-शेयरिंग क्षमता से लैस होगा। इतना ही नहीं, यूजर्स इसमें इंटिग्रेटेड कैमरा ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिसे "बहुत हाई क्वालिटी कैमरा" बताया गया है।

मोसेरी का कहना है कि ऐप पहले से ही Apple App Store पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और यह जल्द ही Android डिवाइस के लिए Google Play स्टोर पर उपलब्ध होगा। Edits ऐप कथित तौर पर मार्च महीने में कुछ समय के लिए उपलब्ध होगा। मोसेरी ने बताया कि “ऐप अगले महीने तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं होगा और इस बीच हम कुछ वीडियो निर्माताओं के साथ उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए काम करने जा रहे हैं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meta, Instagram, Meta Edits, Edits app, Edits app features
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.