Koo App ने क्रिएटर्स के लिए लॉन्च किया ‘प्रीमियम’, सब्सक्रिप्शन से कर सकेंगे कमाई

Koo App : कू ने कहा है कि कू प्रीमियम प्लेटफॉर्म पर मौजूद लाखों कंटेंट क्रिएटर्स अब अपने सब्सक्राइबर्स को एक्सक्लूसिव कंटेंट देकर कमाई कर सकेंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 जून 2023 16:42 IST
ख़ास बातें
  • कू ने कू प्रीमियम (Koo Premium) प्रोग्राम को लॉन्च किया
  • यह एक सब्‍सक्र‍िप्‍शन फीचर है
  • इस फीचर को सबसे पहले भारत में लॉन्‍च किया गया है

एक्‍सक्‍लूसिव कंटेंट के बदले सब्सक्राइबर्स को फ‍िक्‍स वीकली/मंथली फीस देनी होती है।

भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऐप (Koo App) ने कू प्रीमियम (Koo Premium) प्रोग्राम को लॉन्च किया है। यह एक सब्‍सक्र‍िप्‍शन फीचर है, जो क्र‍िएटर्स को अपने प्रशंसकों से जुड़ने और कंटेंट को मॉनेटाइज करने का मौका देता है। कू ने कहा है कि कू प्रीमियम प्लेटफॉर्म पर मौजूद लाखों कंटेंट क्रिएटर्स अब अपने सब्सक्राइबर्स को एक्सक्लूसिव कंटेंट देकर कमाई कर सकेंगे। एक्‍सक्‍लूसिव कंटेंट के बदले सब्सक्राइबर्स को फ‍िक्‍स वीकली/मंथली फीस देनी होती है।  

कू ने कहा है कि अभी यह प्रोग्राम सिर्फ भारत में लाया गया है, जो क्रिएटर्स के लिए नए अवसर पैदा करता है। प्रीमियम प्रोग्राम की मदद से अब फाइनेंस एक्‍सपर्ट से लेकर, फैंटेसी गेमिंग, वेलनेस, कॉमेडी, म्यूजिक, स्पोर्ट्स और अन्य कैटेगरी के क्रिएटर्स कमाई कर सकेंगे। 
Advertisement

कू ने बताया है कि वह पिछले महीने से इस फीचर की टेस्टिंग रिषिका सिंह चंदेल, डॉ. क्रिक पॉइंट, आरती नागपाल समेत 20 क्रिएटर्स के साथ कर रहा है और अब इस फीचर को देश भर के क्रिएटर्स के लिए रिलीज किया जा रहा है। 

कू ने कहा है कि प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फीचर ने देश के ग्रामीण और शहरी इलाकों की प्रतिभाशाली महिला क्रिएटर्स को सशक्त बनाया है। इन क्रिएटर्स में मनोरंजक वीडियो बनाने वालीं सहारनपुर की गृहणी रचना मावी से लेकर शायरी सुनाने वालीं एमपी के शिवपुरी जिले की कवियत्री अंजली गुप्ता तक शामिल हैं। 
Advertisement

कू ने कहा है कि अगले कुछ महीनों में वह कू ऐप पत्रकारों, बॉलीवुड कलाकारों और क्रिकेटर्स जैसे वेरिफाइड प्रोफाइल्स वाले व्यक्तियों को भी इस प्रोग्राम में शामिल करने की योजना बना रहा है, जिससे ये सभी भी अपने सब्सक्राइबर्स संग जुड़ सकें। 
Advertisement

इस प्रोग्राम के बारे में कू ऐप के CEO और को-फाउंडर अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा कि कू ऐप सभी को एकजुट करने वाले सबसे महत्वपूर्ण सोशल प्लेटफॉर्म्स में से एक है। कू आज जो है उसे बनाने में भूमिका निभाने वाले हर व्यक्ति के प्रति निष्पक्ष होने पर हमें गर्व है। हम चाहते हैं कि अपनी सफलता उन लोगों के साथ बांटें, जिन्होंने वास्तव में कू ऐप को सभी को एकजुट करने वाला मंच बनाने में भूमिका निभाई है। ये हैं हमारे क्रिएटर्स। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.