फेसबुक मैसेंजर के इन मज़ेदार फ़ीचर के बारे में जानते हैं आप?

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 23 जून 2016 14:16 IST
आज की तारीख में ज्यादातर लोग मैसेजिंग के लिए व्हाट्सऐप या मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल करते हैं। मज़ेदार बात यह है कि ये दोनों ही ऐप फेसबुक के हैं। अभी मई महीने में ही फेसबुक ने बताया था कि अब उसके मैसेंजर ऐप को करीब 90 करोड़ लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।

अपने इस ऐप में यूज़र की रुचि बनाए रखने के लिए फेसबुक लगातार कुछ नए फ़ीचर जोड़ते रहती है। आप मैसेंजर से चैटिंग के अलावा बहुत कुछ कर सकते हैं, जैसे कि मुफ्त वीडियो कॉल, दोस्तों के साथ लोकेशन साझा करना, लोगों को पैसे भेज पाना और इसके अलावा भी कई फ़ीचर हैं।

कुछ कंपनियों ने तो इसका इस्तेमाल कस्टमर सपोर्ट के लिए करना शुरू कर दिया है। आइए हम आपको मैसेंजर ऐप के कुछ ऐसे ही फ़ीचर के बारे में बताते हैं जिनके बारे में आप शायद नहीं जानते हों।

1. मैसेंजर इस्तेमाल करने के लिए फेसबुक अकाउंट की ज़रूरत नहीं
Advertisement
मैसेंजर ऐप इस्तेमाल करने के लिए आपको अलग से फेसबुक अकाउंट बनाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। आप मैसेंजर ऐप डाउनलोड करके या मैसेंजर डॉट कॉम के जरिए साइनअप कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक फोन नंबर की ज़रूरत पड़ेगी।  

2. एंड्रॉयड में एक वक्त पर कई यूज़र मैसेंजर ऐप में कर सकते हैं लॉगइन
Advertisement
एंड्रॉयड पर मैसेंजर की सेटिंग्स आपको एक अकाउंट्स का विकल्प मिलेगा। यहां पर एक ऐप में ही कई अकाउंट जोड़ सकते हैं। इसका फायदा वे यूज़र उठा सकते हैं जिनके फोन कई लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। हर शख्स का अकाउंट प्राइवेट रहता है, सिर्फ नहीं पढ़े गए नोटिफिकेशन की जानकारी दी जाती है। दूसरे अकाउंट पर लॉगइन करने के लिए पासवर्ड की ज़रूरत पड़ती है।

3. फेसबुक पर लॉगइन किए बिना वेब पर मैसेंजर डॉट कॉम करें इस्तेमाल
Advertisement
 
क्या आपको पता है कि मैसेंजर को डेस्कटॉप कंप्यूटर पर इस्तेमाल करने के आपको फेसबुक पर लॉग इन करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। ऐसा मैसेंजर के वेब ऐप से संभव हो पाता है। अगर आप सिर्फ चैट करना चाहते हैं तो मैसेंजर डॉट कॉम पर लॉगइन करें और अपने दोस्तों से जुड़ जाएं।

4. मैसेंजर को बनाएं डिफॉल्ट एसएमएस ऐप

Advertisement
एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर मैसेंजर ऐप के जरिए ही एसएमएस भेजना संभव हो गया है। ध्यान रहे कि यह फ़ीचर अपने आप एक्टिव नहीं होगा। इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाकर में कुछ बदलाव करने होंगे। फेसबुक मैसेंजर ऐप में सबसे पहले सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद दिए गए विकल्पों में से एसएमएस को चुनें। अब आखिर में डिफॉल्ट एसएमएस ऐप (Default SMS App) को स्विच ऑन कर दें।

इसके साथ ही मैसेंजर ऐप आपका डिफॉल्ट एसएमएस ऐप भी बन जाएगा। मैसेंजर चैट और एसएमएस चैट की पहचान कलर कोडिंग के जरिए की जा सकती है। फेसबुक मैसेंजर चैट नीले (ब्लू) रंग में नज़र आएंगे और एसएमएस चैट बैंगनी (पर्पल) रंग में। ज्ञात हो कि इस ऐप के जरिए भी भेजे गए एसएमएस और एमएमएस के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा निर्धारित की गई कीमत चुकानी पड़ेगी।

5. मैसेंजर से वॉयस और वीडियो कॉल भी संभव  
मैसेंजर का इस्तेमाल टेक्स्ट मैसेज भेजने के अलावा वॉयस और वीडियो कॉल के लिए भी किया जा सकता है। इन कॉल के लिए आपको कोई अतिरिक्त कीमत भी नहीं चुकानी पड़ती। ध्यान रहे कि इंटरनेट फ्री रहे। वर्ना मोबाइल डेटा की खपत तो होगी ही।

मैसेंजर ऐप से उन दोस्तों को ही कॉल कर पाएंगे जो इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए मैसेंज विंडो में टॉप में बने वीडियो या फोन आइकन पर क्लिक करें। ऐप में अलग से एक 'कॉल्स' सेक्शन भी दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Messenger App, Facebook Messenger App
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.