JioSaavn में साल भर हाई-क्वालिटी गाने सुनो Rs 399 में, साथ ही अनलिमिटेड डाउनलोड्स भी

JioSaavn के मुताबिक, इस नए प्लान के तहत सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड डाउनलोड्स, ad-free एक्सपीरिएंस और बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2025 16:23 IST
ख़ास बातें
  • 399 रुपये में पूरे एक साल के लिए एड-फ्री लिसनिंग और हाई-क्वालिटी ऑडियो
  • इस प्लान में अनलिमिटेड डाउनलोड फीचर भी शामिल है
  • ऑफर सीमित समय के लिए

JioSaavn के 100 मिलियन से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं

Photo Credit: Jio

भारत के पॉपुलर ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioSaavn ने आज एक नया JioSaavn Pro Plan लॉन्च किया है जिसकी कीमत सिर्फ 399 रुपये रखी गई है। कंपनी का कहना है कि यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए उपलब्ध रहेगा और यूजर्स को पूरे एक साल के लिए प्रीमियम म्यूजिक स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस देगा। 10 करोड़ से ज्यादा ट्रैक्स और पॉडकास्ट वाले इस प्लेटफॉर्म पर अब लिस्नर्स कम कीमत में एड-फ्री और हाई-क्वालिटी ऑडियो का मजा ले सकेंगे।

JioSaavn के मुताबिक, इस नए प्लान के तहत सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड डाउनलोड्स, ad-free एक्सपीरिएंस और बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यूजर्स हिंदी, इंग्लिश और रीजनल भाषाओं में मौजूद गानों और पॉडकास्ट्स की पूरी लाइब्रेरी एक्सेस कर पाएंगे। प्लेटफॉर्म पर बॉलीवुड हिट्स से लेकर इंडी म्यूजिक, रीजनल फेवरेट्स, भक्ति गीतों और ग्लोबल रिलीज तक का बड़ा कलेक्शन मौजूद है, जिसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से सुना जा सकता है।

कंपनी का कहना है कि यह इनिशिएटिव उसके बड़े विजन का हिस्सा है, जिसके तहत JioSaavn देशभर में प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहता है। कंपनी का मानना है कि भारत में म्यूजिक हमेशा से त्योहारों और जश्नों का अहम हिस्सा रहा है और 399 रुपये के इस किफायती प्रीमियम प्लान से यूजर्स उस म्यूजिक का आनंद बिना किसी रुकावट के उठा पाएंगे।

JioSaavn ने बताया कि यह ऑफर उन यूजर्स के लिए वैध है जिन्होंने पिछले 12 महीनों में JioSaavn Pro सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है।

JioSaavn भारत के सबसे बड़े ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है से एक है, जिसके 100 मिलियन से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। कंपनी अलग-अलग सब्सक्रिप्शन प्लान्स ऑफर करती है, जिसमें JioSaavn Free (ads के साथ बेसिक एक्सेस), JioSaavn Pro Individual (ad-free, अनलिमिटेड JioTunes, 2X बेहतर क्वालिटी और अनलिमिटेड डाउनलोड सपोर्ट), JioSaavn Pro Students (Pro Individual के समान बेनिफिट्स, लेकिन केवल वैलिड स्टूडेंट्स के लिए) और JioSaavn Pro Lite (Ad-free, अनलिमिटेड डाउनलोड्स) शामिल हैं। 

Advertisement

कंपनी प्लेटफॉर्म पर 10 करोड़ से ज्यादा गाने और पॉडकास्ट्स का कलेक्शन मौजूद होने का दावा करती है, जिसमें बॉलीवुड, रीजनल, इंडी और इंटरनेशनल कंटेंट शामिल है।
 

नया JioSaavn Pro प्लान क्या है?

यह JioSaavn का नया लिमिटेड टाइम ऑफर है, जिसमें यूजर्स सिर्फ 399 रुपये में पूरे एक साल के लिए एड-फ्री लिसनिंग, हाई-क्वालिटी ऑडियो और अनलिमिटेड डाउनलोड्स की सुविधा दी गई है।

यह Rs 399 वाला ऑफर कब तक मिलेगा?

JioSaavn ने इसे लिमिटेड पीरियड ऑफर के रूप में पेश किया है, यानी यह सिर्फ कुछ समय के लिए उपलब्ध रहेगा।

Advertisement

यह ऑफर किन यूजर्स के लिए वैध है?

यह ऑफर उन यूजर्स के लिए है जिन्होंने पिछले 12 महीनों में JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है।

इस प्लान में क्या-क्या बेनिफिट्स मिलते हैं?

इस प्लान में एड-फ्री लिसनिंग, अनलिमिटेड डाउनलोड्स, हाई-क्वालिटी ऑडियो और JioSaavn की पूरी म्यूजिक व पॉडकास्ट लाइब्रेरी का एक्सेस मिलता है, जिसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से सुना जा सकता है।

क्या JioSaavn के और भी सब्सक्रिप्शन प्लान्स हैं?

हां, कंपनी के पास JioSaavn Free, JioSaavn Pro Individual, JioSaavn Pro Students, JioSaavn Pro Lite जैसे अलग-अलग प्लान्स हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.