JioMart-Meta के बीच साझेदारी, अब WhatsApp से होगी शॉपिंग

कंपनी का कहना है कि WhatsApp पर JioMart का अनुभव "देश भर के लाखों व्यवसाय अपने उपभोक्ताओं के साथ जुड़ने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।"

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 29 अगस्त 2022 21:02 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp पर JioMart नंबर (+917977079770) पर 'Hi' मैसेज भेजना होगा
  • मैसेज करने के बाद यूजर के पास पहुंच जाएगा पूरा कैटलॉग
  • WhatsApp Pay, कैश ऑन डिलीवरी और अन्य पेमेंट ऑप्शन का कर सकते हैं उपयोग
मेटा (Meta) और जियो (Jio) प्लेटफॉर्म्स ने सोमवार को व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर अपनी तरह का पहला एंड-टू-एंड शॉपिंग अनुभव लॉन्च किया। भारत में ग्राहक अब WhatsApp ऐप के जरिए ही JioMart से खरीदारी कर सकते हैं। वे JioMart के ग्रॉसरी कैटलॉग को ऐप के अंदर ब्राउज कर सकते हैं, कार्ट में आइटम जोड़ सकते हैं और ऐप के भीतर से ही खरीदारी को पूरा करने के लिए भुगतान भी कर सकते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में घोषणा करते हुए बताया कि Jio अक्टूबर तक भारत में 5G सेवाओं को भी शुरू करने जा रही है।

Jio के एक प्रेस स्टेटमेंट के अनुसार, JioMart को अब WhatsApp पर एक्सेस किया जा सकेगा और इसके जरिए ग्राहक व्हाट्सऐप के भीरत से ही खरीदारी कर सकेंगे। ग्राहकों को WhatsApp ऐप पर केवल JioMart नंबर (+917977079770) पर 'Hi' मैसेज भेजना होगा और उसके बाद उनके पास सामान का पूरा कैटलॉग होगा। लॉन्च मेटा और जियो प्लेटफॉर्म्स के बीच रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा है, जिसकी घोषणा 2020 में की गई थी।

कंपनी ने कहा कि व्हाट्सऐप पर जियोमार्ट का अनुभव "देश भर के लाखों व्यवसाय अपने उपभोक्ताओं के साथ जुड़ने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा, जबकि लोगों के खरीदारी के अनुभव में अद्वितीय सादगी और सुविधा लाएगा।"

इवेंट में, ईशा अंबानी, जिन्हें मुकेश अंबानी ने रिलायंस ग्रुप के रिटेल बिजनेट के लीड के रूप में पेश किया, ने JioMart बॉट का डेमो भी दिखाया। JioMart-WhatsApp यूजर्स WhatsApp Pay, कैश ऑन डिलीवरी (COD) और अन्य पेमेंट ऑप्शन का उपयोग कर सकते हैं। JioMart का व्हाट्सऐप बॉट Haptik द्वारा बनाया गया है।
Advertisement

इसके अलावा, रिलायंस जियो ने यह भी घोषणा की है कि कंपनी अक्टूबर तक भारत में 5G सर्विस की शुरुआत को अंजाम देगी। देश के सबसे बड़े दूरसंचार ऑपरेटर ने दिवाली तक मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता में 5G कनेक्टिविटी शुरू करने के लिए 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा भी की। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि 5G नेटवर्क का पूरे देश में रोलआउट दिसंबर 2023 तक किया जाएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.