• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Tecno Pova 4 की पहली सेल आज 12 बजे से, Rs 1 हजार सस्ता खरीदें

6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Tecno Pova 4 की पहली सेल आज 12 बजे से, Rs 1 हजार सस्ता खरीदें

Tecno Pova 4 को Amazon और Jio Mart से खरीदा जा सकता है।

6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Tecno Pova 4 की पहली सेल आज 12 बजे से, Rs 1 हजार सस्ता खरीदें

Techno Pova 4 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

ख़ास बातें
  • Tecno Pova 4 स्मार्टफोन की पहली सेल आज होगी
  • Amazonऔर Jio Mart से खरीदा जा सकेगा यह फोन
  • स्पेशल डिस्काउंट के तहत सिर्फ 10,999 रुपये में उपलब्ध
विज्ञापन
ट्रांसियन होल्डिंग के ब्रैंड 'टेक्‍नो' ने हाल ही में उसका नया स्‍मार्टफोन टेक्‍नो पोवा 4 (Tecno Pova 4) लॉन्‍च किया था। आज इस स्‍मार्टफोन की पहली सेल होने जा रही है। मंगलवार यानी 13 दिसंबर से इस स्‍मार्टफोन को एमेजॉन (amzon) और जियोमार्ट (JioMart) से खरीदा जा सकता है। Tecno Pova 4 को 11,999 रुपये कीमत में लॉन्‍च किया गया था। फोन में 8GB रैम और 128GB स्‍टोरेज ऑप्‍शन मिलता है। यह क्रायोलाइट ब्लू और यूरानिलोथ ग्रे कलर्स में आता है। अगर आप इस स्‍मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं, तो फोन के साथ मिल रहे ऑफर्स भी जान लें। 

टेक्‍नो की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, HDFC बैंक कार्ड यूजर्स फोन खरीदते समय इंस्‍टेंट 10% डिस्‍काउंट का लाभ उठा सकते हैं। इस तरह वह Tecno Pova 4 स्‍मार्टफोन को 10,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। 

Techno Pova 4 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी99 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8GB रैम दी गई है, जिसे 5GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। साथ ही कई और आकर्षक फीचर्स भी मिलते हैं। 
 

Tecno Pova 4 के स्‍पेसि‍फ‍िकेशंस  

Tecno Pova 4 में 6.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और 180 हर्ट्स का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। फोन में MediaTek G99 SoC है, जिसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की पेयरिंग है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ डुअल Led फ्लैश दिया गया है। यह 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। फोन में 10W रि‍वर्स चार्जिंग फीचर भी है।

फोन के साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह डुअल स्टीरियो स्पीकर्स को सपोर्ट करता है। फोन एंड्रॉयड HiOS 12.0 के साथ काम करता है। पानी से बचाव के लिए इसमें IPX2 रेटिंग दी गई है। साथ में यह Widevine L1 सर्टिफिकेशन को भी सपोर्ट करता है। बेहतरह साउंड क्‍वॉलिटी के लिए कंपनी ने इसमें डीटीएस ऑडियो टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया है।

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »