Jio TV ऐप के लिए भी आया पिक्चर-इन-पिक्चर सपोर्ट

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने जियो टीवी (Jio TV) एंड्रॉयड ऐप का अपडेटेड वर्जन जारी कर दिया है।

Jio TV ऐप के लिए भी आया पिक्चर-इन-पिक्चर सपोर्ट

Jio TV ऐप के लिए भी आया पिक्चर-इन-पिक्चर सपोर्ट

ख़ास बातें
  • Jio TV एंड्रॉयड ऐप में जुड़ा PiP सपोर्ट
  • जियो यूज़र्स ही एक्सेस कर सकते हैं जियो टीवी ऐप
  • डेस्कटॉप पर भी जल्द आ सकता है Jio TV
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने जियो टीवी (Jio TV) एंड्रॉयड ऐप का अपडेटेड वर्जन जारी कर दिया है। नए वर्जन के साथ अब Jio TV ऐप में पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) सपोर्ट को जोड़ा गया है। मीडिया ऐप्स में पिक्चर-इन-पिक्चर सपोर्ट की काफी डिमांड है क्योंकि इस फीचर की मदद से यूज़र किसी भी टॉस्क के बीच कंटेंट को आसानी से देख पाते हैं।  

गौर करने वाली बात यह है कि रिलायंस जियो (Jio) के जियो टीवी (Jio TV) ऐप में पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर केवल तभी काम करेगा जब आपका स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो या उससे ऊपर के वर्जन पर होगा। गूगल प्ले स्टोर से अपडेटेड जियो टीवी ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है।

ऑफिशियल चेंजलॉग पर लिखा कि यूज़र के व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर को लाया गया है। अब आप चैट, ब्राउज या फिर अन्य काम करते वक्त भी जियो टीवी (Jio TV) का लुत्फ उठा पाएंगे। गूगल ने पिक्चर-इन-पिक्चर मोड को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो में पेश किया था।

यह मल्टी-विंडो मोड है जिसकी मदद से यूज़र डिवाइस पर किसी भी टॉस्क के दौरान छोटी विंडो में वीडियो को देख पाते हैं। ऑफिशियल जियो टीवी (Jio TV) एंड्रॉयड वर्जन चेंजलॉग में इसके अलावा किसी अन्य फीचर के बारे में जिक्र नहीं है।

याद करा दें कि जियो टीवी (Jio TV) एक लाइव टीवी ऐप्लिकेशन है। जियो टीवी ऐप कई भाषाओं में कंटेंट मुहैया कराता है। जियो टीवी को Jio यूज़र्स ही एक्सेस कर सकते हैं और यह एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर काम करता है। कंपनी ने वादा किया है कि डेस्कटॉप कंप्यूटर के लिए भी सपोर्ट दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, Jio, Jio TV
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  4. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  7. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  8. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  9. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  10. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »