महंगे हो सकते हैं Jio Star के नए प्लान, कंपनी ने फाइल किया ROI

Jio Star अपने पैक में कई लोकप्रिय चैनल, जैसे स्टार प्लस, कलर्स, स्टार गोल्ड और स्टार स्पोर्ट्स दिखाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जनवरी 2025 20:24 IST
ख़ास बातें
  • Jio Star ने अपना रेफ्रेंस इंटरकनेक्ट ऑफर (ROI) फाइल किया है
  • नए मर्जर के साथ पैक की कीमतों में इजाफा हो सकता है
  • कंपनी के पास IPL के साथ ICC और BCCI के कई बड़े इवेंट का लाइसेंस है

Photo Credit: Jio Star

Star India और Viacom18 के मर्जर से बने Jio Star ने एक नया ब्रॉडकास्ट टैरिफ फाइल किया है, जिससे पता चलता है कि नए पैक दोनों कंपनियों के स्वतंत्र पैक की तुलना मे महंगे होंगे। इसके अलावा, ब्रॉडकास्टर ने 134 चैनलों वाले 83 पैक पेश किए हैं, जिनमें स्टार प्लस, कलर्स, स्टार गोल्ड और स्टार स्पोर्ट्स शामिल हैं। IPL, ICC और BCCI आयोजनों के लिए स्पेशल क्रिकेट अधिकारों के साथ, Jio Star निश्चित तौर प्रीमियम प्राइस के साथ आ सकता है। हाल ही में Sony और Zee द्वारा भी अपने पैक की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी, जिसमें बेस बुके की कीमतों में 10% से अधिक की वृद्धि हुई। हालांकि, Jio Star के फाइनल टैरिफ ब्रॉडकास्टर और डिस्ट्रीब्यूटर के बीच बातचीत पर निर्भर करेंगी।

Jio Star ने अपना रेफ्रेंस इंटरकनेक्ट ऑफर (ROI) फाइल किया है। डॉक्यूमेंट Star India और Viacom18 के इस मर्जर के नए टैरिफ प्लान की जानकारी देता है, जो Jio Star ने तय किए हैं। इससे पता चलता है कि नए मर्जर के साथ पैक की कीमतों में इजाफा हो सकता है। उदाहरण के लिए Star Value Pack (SVP) Hindi और SVP Hindi Basic पैक की कीमत को 110 रुपये रखने का फैसला लिया गया है, जबकि TOI के मुताबिक, यह स्टार इंडिया और Viacom18 के पिछले व्यक्तिगत हिंदी बेस पैक की संयुक्त लागत की तुलना में 18% की बढ़ोतरी है।

जियो स्टार अपने पैक में कई लोकप्रिय चैनल, जैसे स्टार प्लस, कलर्स, स्टार गोल्ड और स्टार स्पोर्ट्स दिखाएगा। इतना ही नहीं, कंपनी के पास इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित सभी बड़े इवेंट के क्रिकेट राइट्स हैं। ऐसे में हम Jio Star के सब्सक्रिप्शन भी प्रीमियम कीमतों पर आ सकते हैं। ब्रॉडकास्टर ने 134 चैनलों वाले 83 पैक पेश किए हैं, जिनमें मनोरंजन, समाचार, खेल और इंफोटेनमेंट ऑप्शन की एक लंबी रेंज शामिल है।

हाल ही में मर्जर की सीधी प्रतिस्पर्धा - Sony पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया और Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) ने भी अपने बेस बुके की कीमतों में 10% से अधिक की बढ़ोतरी की थी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio Star, Jio Star Tarrif
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.