जिन 2 ऐप्स पर आप बिताते हैं घंटों, उन्हें दुनियाभर के स्मार्टफोन यूजर्स करना चाहते हैं डिलीट!

रिसर्च बताती है कि ग्लोबल लेवल पर 2.4 खरब एक्टिव यूजर्स के साथ इसके व्यापक उपयोग के बावजूद, 2023 में हर महीने 10 लाख से अधिक लोग सक्रिय रूप से 'मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट कैसे हटाएं' खोज रहे थे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2023 19:19 IST
ख़ास बातें
  • 2023 में हर महीने 10 लाख से अधिक लोगों ने Insta डिलीट करने का तरीका खोजा
  • Snapchat ऐप दूसरे नंबर पर थी
  • हर महीने करीब 1.3 लाख लोग अपने Snapchat अकाउंट को हटाना चाह रहे थें
एक हालिया स्टडी से कुछ आश्चर्यजनक जानकारियां सामने आईं कि कैसे लोग अपने मोबाइल ऐप्स को रखने या छोड़ने का निर्णय लेते हैं। ग्लोबल स्मार्टफोन यूजर्स पर आधारित रिपोर्ट से पता चला कि 4.8 खबर लोग, या दुनिया की 59.9% आबादी और 92.7% इंटरनेट यूजर्स, सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। औसतन, यूजर्स हर महीने लगभग 6.7 अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं और इन नेटवर्क पर हर दिन लगभग 2 घंटे और 24 मिनट बिताते हैं। इस स्टडी में यह भी पता चला है कि ऐसे कौनसे टॉप ऐप्स हैं, जिन्हें इस साल स्मार्टफोन यूजर्स ने डिलीट करना चाहा 

TRG Datacenters की हालिया रिसर्च में कई बिंदुओं पर गौर किया गया, जैसे "कैसे लोग अपने मोबाइल ऐप्स को रखने या छोड़ने का निर्णय लेते हैं" या स्मार्टफोन यूजर्स ने इस साल अपने स्मार्टफोन से किस ऐप को हटाने का फैसला लिया। सबसे अधिक चौंकाने वाली खोज यह थी कि जिस ऐप का शायद आप दिनभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उन्हें सबसी बड़ी संख्या में यूजर्स ने डिलीट करने का फैसला लिया था। हम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram की बात कर रहे हैं। Statista के आंकड़ों का हवाला देते हुए रिसर्च बताती है कि ग्लोबल लेवल पर 2.4 खरब एक्टिव यूजर्स के साथ इसके व्यापक उपयोग के बावजूद, 2023 में हर महीने 10 लाख से अधिक लोग सक्रिय रूप से 'मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट कैसे हटाएं' खोज रहे थे।

यह दुनिया भर में प्रत्येक 100,000 लोगों के लिए 12,500 से अधिक सर्च है। यह चलन इंस्टाग्राम के प्रभुत्व के लिए खतरा पैदा कर सकता है, भले ही यह लगातार एक लीडिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रहा है।

2011 में लॉन्च हुआ Snapchat, अनइंस्टॉल बटन दबाने के इच्छुक लोगों के मामले में इंस्टाग्राम के बाद आया। हालांकि इंस्टाग्राम जितना नहीं, फिर भी हर महीने लगभग 130,000 यूजर्स 2023 में अपने स्नैपचैट अकाउंट को हटाना चाह रहे थे। यह एक महत्वपूर्ण संख्या है, यह देखते हुए कि स्नैपचैट के लगभग 750 मिलियन (75 करोड़) यूजर्स हैं।
Advertisement

इस स्टडी से पता चलता है कि भले ही इंस्टाग्राम और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया ऐप्स के पास बड़े पैमाने पर यूजर बेस है, फिर भी बड़ी संख्या में लोग सक्रिय रूप से उन्हें अनइंस्टॉल करने पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट यूजर्स के असंतोष को देखते हुए इन प्लेटफार्मों की स्थिरता पर सवाल उठाती है, खासकर इंस्टाग्राम के लिए, जो मौजूदा प्रवृत्ति जारी रहने पर इसकी पॉपुलेरिटी और यूजर बेस में बड़ा बदलाव देख सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Instagram, Instagram Snapchat, Snapchat
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.